एक्सप्लोरर

Railway 'Murder Express': जब रेलवे ने चला दी 'मर्डर एक्सप्रेस'! इस कारण हुई इतनी बड़ी गड़बड़

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फटाफट ट्रेन के नाम को पीले रेंग से पोत दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.

Indian Railways: भारतीय रेलवे देश को जोड़ने में अहम भूमिका निभाती है. भारतीय ट्रेनों को देश की लाइफलाइन का दर्जा दिया गया है. इंडियन रेलवेज (Indian Railways) रोजाना 8,702 पैसेंजर ट्रेन और कुल 13,523 ट्रेनें चलाती हैं. भारत की यह ट्रेंने रोजाना करीब 2.31 करोड़ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती हैं. मगर, आपको जानकार आश्चर्य होगा कि इन हजारों ट्रेनों में से एक ‘मर्डर एक्सप्रेस’ (Murder Express) के नाम से भी चल रही है. नाम जानकार आप चौंक गए होंगे. दरअसल, यह नाम मानवीय गलती के चलते रखा गया. ट्रांसलेशन की चूक के चलते रेलवे को यह फजीहत झेलनी पड़ रही है. जिस ट्रेन के साथ यह गड़बड़ी हुई है, उसका नाम हटिया एर्नाकुलम एक्सप्रेस है. आइए समझते हैं कि भारतीय रेलवे से यह बड़ी गड़बड़ कैसे हो गई.

हटिया एर्नाकुलम एक्सप्रेस के नाम में हुई भारी चूक 

हटिया एर्नाकुलम एक्सप्रेस (Hatia Ernakulam Express) झारखंड की राजधानी रांची के नजदीक स्थित शहर हटिया को केरल के एर्नाकुलम से जोड़ती है. इसे धरती आबा एक्सप्रेस (Dharti Abba Express) के नाम से भी जाना जाता है. इसलिए ट्रेन का पर उसका नाम हिंदी, अंग्रेजी और मलयालम में लिखा रहता है. इसका नाम हिंदी और अंग्रेजी में सही लिखा हुआ है. मगर, मलयालम में हटिया का ट्रांसलेशन कोलापथकम (Kolapathakam) कर दिया गया. मलयालम में कोलापथकम का अर्थ हत्यारा (Murderer) होता है. 

ट्रांसलेशन करने वाले ने हटिया को ‘हत्या’ समझ लिया

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ट्रांसलेशन करने वाले ने हटिया को ‘हत्या’ समझ लिया होगा. यह तस्वीर जब वायरल हुई तो रेलवे अधिकारियों ने इस पर पीला पेंट पोत दिया. रांची डिवीजन के कॉमर्शियल मैनेजर ने स्वीकारा है कि यह ट्रांसलेशन करने के दौरान हुई. उन्होंने कहा कि इस गलती को संज्ञान में लिया गया है. साथ ही ट्रेन के नाम में भी सुधार किया गया है. 

सोशल मीडिया पर बन गया रेलवे का मजाक

इस ट्रेन के बोर्ड का फोटो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बना हुआ है. इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा कि चुप रहो और उन्हें इस बारे में नहीं बताना. एक अन्य ने लिखा कि जब आप गूगल ट्रांसलेट पर हद से ज्यादा निर्भर हो जाते हैं तो ऐसा होता है.

ये भी पढ़ें 

बॉस की होगी छुट्टी, 1 लाख कर्मचारी संभालेंगे कंपनी, दिग्गज फार्मा कंपनी ने सभी को चौंकाया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget