एक्सप्लोरर

ये कंपनी एक शेयर पर दे रही फ्री में 2 बोनस शेयर, 2025 में डबल किया मुनाफा, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट

Stock Market: स्टॉक स्प्लिट करने का असली मकसद ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर्स को अपनी ओर खींचने के साथ ही बाजार में लिक्विडिटी को बढ़ाना है. इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई ही तय की गई है.

Stock Market News: शेयर बाजार में जबरदस्त मुनाफा कमाने के बाद एक कंपनी अपने निवेशकों को शानदार तोहफा देने जा रही है. ये कंपनी है जीटीवी इंजीनियरिंग लिमिटेड. इसने ऐलान किया है कि वह अपने शेयर धारकों को अब एक शेयर के ऊपर 2 बोनस शेयर मुफ्त देगी. इसका मतलब ये हुआ कि अगर किसी ने कंपनी के 100 शेयर खरीदे हैं तो उसे 200 अतिरिक्त शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे.

बोनस जारी करने के लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई 2025 मुकर्रर की गई है, यानी जिस भी इन्वेस्टर के पास जीटीवी इंजीनियरिंग के शेयर होंगे, वे सभी इस शानदार ऑफर का लाभ ले सकते हैं.

एक शेयर पर बोनस के 2 शेयर

कंपनी की तरफ से बोनस शेयर के ऐलान के साथ ही 1:5 के अनुपात में शेयर के स्प्लिट करने का भी फैसला लिया गया है. यानी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब 2 रुपये के 5 शेयरों में विभाजित होगा. स्टॉक स्प्लिट करने का असली मकसद ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर्स को अपनी ओर खींचने के साथ ही बाजार में लिक्विडिटी को बढ़ाना है. इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई ही तय की गई है.

क्या करती है ये कंपनी

दरअसल, स्टील फैब्रिकेशन, फ्लोर मिलिंग और हाइड्रोपावर प्रोडक्शन जैसे सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी की स्थापना साल 1990 में हुई थी और ये BHEL, साइमंस जैसों के साथ इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स पर सब-कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर काम करती है.

पिछले तीन महीने के दौरान जीटीवी इंजीनियरिंग के शेयर में 73 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जबकि इस साल कंपनी ने 136 प्रतिशत का मुनाफा दिया है. इसके साथ ही, एक साल में अगर बात करें तो 165 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को इस कंपनी के शेयर से मिला है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget