एक्सप्लोरर

GST Hike: कौन से प्रोडक्ट महंगे होने की तैयारी, GST 28 परसेंट से बढ़कर 35 फीसदी करने का है प्रस्ताव

भारत सरकार कुछ उत्पादों पर टैक्स बढाने जा रही है. इसका मकसद लोगों की सेहत की सुरक्षा है. जीएसटी ढांचे में सुधार के लिए मंत्रिमंडलीय समूह ने यह प्रस्ताव दिया है. जानिए क्या-क्या महंगा होने वाला है.

सिगरेट, तंबाकू से बने उत्पाद या कुछ खास वीवरेज ड्रिंक्स के लिए अब आपको जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. इनके लिए आपको अधिक दाम चुकाने होंगे. हो सकता है कि आप इनका उपयोग भी कम कर दें. इससे आपका पैसा भी बचेगा और स्वास्थ्य की सुरक्षा भी होगी. दरअसल, भारत सरकार इसी मकसद से सिगरेट, तंबाकू उत्पादों और खास तरह के वीवरेज ड्रिंक्स पर अधिक टैक्स लादने जा रही है. इसके लिए इन उत्पादों पर 28 फीसदी जीएसटी को बढ़ाकर 35 फीसदी तक करने का प्रस्ताव है. जीएसटी ढांचे में सुधार के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समूह ने यह प्रस्ताव दिया है. 

कंपनियों को बढ़ानी होगी कीमतें

मंत्रिमंडलीय समूह की ओर से दिया गया प्रस्ताव अगर लागू होता है तो कंपनियों को सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. अभी सिगरेट पर 28 फीसदी जीएसटी और लंबाई के हिसाब से पांच फीसदी से 36 फीसदी तक का अतिरिक्त कर लगता है. इसके अलावा लग्जरी सामानों जैसे कार और वॉशिंग मशीन पर भी ज्यादा टैक्स लग सकता है. इससे आम लोगों को इन सामानों के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.

राजस्व बढ़ाने की दिशा में है सरकार का कदम

मंंत्रिमंडलीय समूह का यह प्रस्ताव जहां एक ओर सरकार के टैक्स ढांचे में सुधार कर खजाने को बढ़ाने के लिए है, वहीं लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे अवांछित पदार्थों से छुटकारा दिलाने के लिए भी है. सरकार खजाना भरने के लिए कर ढांचे मेें सुधार के तहत आम उपयोग वाली उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाने से बच रही है. इससे विरोध का सामना करना पड़ सकता है. वहीं स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचावे वाले उत्पादों पर कर बढ़ाने से जन भावनाओं को ठेस भी नहीं पहुंचेगा. 

कई कंपनियों के शेयर गिरे

मंत्रिमंडलीय समूह का प्रस्ताव मंजूर होने पर तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी. इससे उनकी कमाई कम हो सकती है. कंपनियों को अपनी मार्केटिंग की रणनीति भी नए सिरे से बनानी पड़ेगी. निवेशकों की इस तरह की चिंता के कारण ऐसी कंपनियों के शेयर तीन फीसदी तक गिरे हैं. इससे ITC, VST Industries और Godfrey Phillips जैसी कंपनियों के शेयर प्रभावित हुए हैं. 

ये भी पढ़ें : Gold Price: इतने सौ रुपये गिर गया सोना, खरीदना है या दाम और गिरने का करना है इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget