एक्सप्लोरर

GST Council Meeting: 17 दिसंबर को होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग पर होगा फैसला

GST Council: जीएसटी परिषद की 48वीं बैठक का आयोजन 17 दिसंबर, 2022 को होना तय हो गया है. पिछली बैठक जून माह में चंडीगढ़ में आयोजित हुई थी.

GST Council Next Meeting On December 17: वस्तु एवं सेवा कर परिषद (GST Council) की 48वीं काउंसिल की बैठक 17 दिसंबर 2022 को होना तय हुई हैं. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) करेंगी. इस बैठक में कई बड़े और अहम फैसले होने हैं. 

वित्त मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग और घुड़दौड़ पर जीएसटी लगाने और जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GST Appellate Tribunal) की स्थापना पर राज्य के वित्त मंत्रियों के समूह की रिपोर्ट पर चर्चा होगी. इसके अलावा, जीएसटी कानून (GST Law) के कुछ प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने को लेकर अधिकारियों की समिति की एक रिपोर्ट पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है. मालूम हो कि जीएसटी काउंसिल (GST Council) की पिछली बैठक 28-29 जून को चंडीगढ़ में हुई थी.

ट्वीट करके दी जानकारी  


जीएसटी काउंसिल ने ट्वीट किया कि, जीएसटी परिषद की 48वीं बैठक 17 दिसंबर, 2022 को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये होगी. चंडीगढ़ में हुई पिछली बैठक में कई चीजों पर जीएसटी बढ़ा दिया था. इनमें एलईडी लैंप और सोलर वॉटर हीटर शामिल थे. इन वस्तुओं पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी थी. साथ ही काउंसिल ने टेट्रा पैंक पर भी जीएसटी 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी किया गया था. इसी तरह तराशे गए हीरों पर इसे 0.25 फीसदी से बढ़ाकर 1.5 फीसदी किया है. बढ़ी हुई दरें 18 जुलाई, 2022 से लागू हुई थीं.

किसे बनाया ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स 

सूत्रों के अनुसार कसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी लगाने के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अगुवाई में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बनाया गया था. कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जीएसटी पर इस बैठक में विचार किया जा सकता है. जीएसटी काउंसिल की अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं. इसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें- Budget 2023-24: ट्रेड यूनियनों ने वित्तमंत्री को लिखे पत्र में प्री-बजट मीटिंग को बताया मजाक, वीडियो कॉन्फ्रेंस में नहीं लेंगी हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget