एक्सप्लोरर

Budget 2023-24: ट्रेड यूनियनों ने वित्तमंत्री को लिखे पत्र में प्री-बजट मीटिंग को बताया मजाक, वीडियो कॉन्फ्रेंस में नहीं लेंगी हिस्सा

Budget: केंद्रीय वित्तमंत्री को सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने पत्र लिखकर Pre-Budget Meeting का बहिष्कार कर दिया हैं. इसमें INTUC, AITUC, TUCC, SEWA, HMS, CITU, AICCTU, LPF, AIUTUC, UTUC संगठन शामिल हैं.

Budget 2023-24: प्री-बजट मीटिंग (Pre-Budget Meeting) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही हैं. 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों (Central Trade Unions) ने संयुक्त तौर पर प्री-बजट मीटिंग (Pre-Budget Meeting) का बहिष्कार कर दिया हैं. सभी ट्रेड यूनियनों का कहना हैं कि प्री-बजट मीटिंग को मज़ाक बनाकर रख दिया गया है. यह बातें सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) को आज पत्र लिखकर कही हैं. 

28 को होने वाली मीटिंग बनी मज़ाक  
10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने अपने संयुक्त बयान में कहा हैं कि प्री-बजट मीटिंग एक मज़ाक हैं. हम सभी 28 नवंबर 2022 को वित्त मंत्री सीतारमण के साथ वर्चुअल प्री-बजट परामर्श बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं. यूनियन ने इस इस बैठक में बोलने के लिए उचित समय के साथ फिजिकल मीटिंग यानी आमने- सामने बैठक कराने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि, 3 मिनट प्रत्येक यूनियन को समय मिलेगा, ये एक मजाक है. आखिर 3 मिनट में आप क्या सुनना चाहते हैं. हम इसका हिस्सा बनने से इनकार करते हैं. 

कोरोना ख़त्म हो गया, तो आमने-सामने बात क्यों नहीं 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन ट्रेड यूनियनों ने पत्र में कहा हैं कि, अब देश भर से कोरोना वायरस ख़त्म हो गया हैं. तो आमने-सामने बैठकर बात क्यों नहीं हो सकती हैं, इस बैठक के वर्चुअल मोड के आयोजन से भी निराशा हैं. और केवल 75 मिनट में 12 से अधिक ट्रेड यूनियनों को अपनीं बात रखनी हैं. 

ये ट्रेड यूनियन कर रही बहिष्कार 
बजट 2023-24 को लेकर केंद्रीय 10 ट्रेड यूनियनों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया हैं. वित्तमंत्री को ये पत्र भारतीय मजदूर संघ को छोड़ इंटक (INTUC) एटक (AITUC) एचएमएस (HMS) सीटू (CITU) सहित TUCC, SEWA, HMS, AICCTU, LPF, AIUTUC, UTUC 10 संगठनों की तरफ से लिखा गया है. 28 नवंबर 2022 को ट्रेड यूनियनों के साथ प्री-बजट बैठक सुबह 11 बजे से 12.15 बजे तक के लिए बुलाई गई है.

ये भी पढ़ें

Finance Minister: निर्मला सीतारमण ने की स्टार्टअप्स से क्लाइमेट चेंज, मोटा अनाज उत्पादन के क्षेत्रों में काम करने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget