एक्सप्लोरर

GST Collection June 2023: जून में जीएसटी कलेक्शन शानदार, खजाने में आए इतने करोड़ कि फिर से बन गया ये रिकॉर्ड

GST Collection Data: नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था यानी जीएसटी के तहत सरकार को लगातार शानदार कलेक्शन मिल रहा है, जिससे सरकार को कई मोर्चे पर एक साथ मदद मिल रही है...

GST Collection in June 2023: माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी (GST) को लागू हुए छह साल पूरे हो गए हैं. इन छह सालों में जीएसटी व्यवस्था न सिर्फ स्थिर हुई है, बल्कि सरकारी खजाने को भरपूर कमाई भी कराने लग गई है. जून महीने में एक बार फिर से सरकारी खजाने को जीएसटी से जबरदस्त कमाई हुई है.

साल भर पहले से इतना ज्यादा

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने आज 1 जुलाई को जून 2023 महीने के जीएसटी आंकड़ों (GST Data) का ऐलान किया. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2023 महीने के दौरान जीएसटी से सरकार को 1.61 लाख करोड़ रुपये मिले, जो साल भर पहले की तुलना में 12 फीसदी की वृद्धि है. इससे पहले मई महीने के दौरान भी जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) में 12 फीसदी की वृद्धि आई थी.

मई में ऐसा रहा था कलेक्शन

इससे पहले मई महीने के दौरान जीएसटी से सरकार को 1.57 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. सरकारी खजाने को मई 2023 के दौरान हुई यह कमाई साल भर पहले यानी मई 2022 की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा थी. मई से ऐन पहले यानी अप्रैल महीने के दौरान जीएसटी ने अपना अब तक का सबसे शानदार रिकॉर्ड बनाया था. अप्रैल महीने के दौरान सरकार को जीएसटी से 1.87 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई थी.

पिछले महीने बना ये रिकॉर्ड

जीएसटी संग्रह के आंकड़े बताते हैं कि इससे सरकार को तगड़ी कमाई हो रही है. जीएसटी के 6 सालों के इतिहास में अब तक 6 बार ऐसे मौके आए हैं, जब जीएसटी से मिला राजस्व 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है. वहीं यह ऐसा चौथा महीना भी रहा है, जब जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ है. इतना ही नहीं बल्कि पिछला महीना यानी जून 2023 लगातार 15वां ऐसा महीना रहा, जब सरकार ने जीएसटी से 1.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राजस्व जुटाने में सफलता प्राप्त की है.

इस तरीके से आए 1.61 लाख करोड़

जून महीने के आंकड़े को देखें तो उसमें सेंट्रल जीएसटी (CGST) से 31,013 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी (SGST) से 38,292 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) से 80,292 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं, जिसमें वस्तुओं के आयात पर वसूले गए 39,095 करोड़ रुपये शामिल हैं. इसके अलावा सेस से सरकार को 11,900 करोड़ रुपये मिले हैं.

ये भी पढ़ें: 3 साल में 25 गुणा हुआ निवेशकों का पैसा, अब मिलने वाला है ये जबरदस्त बोनस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget