एक्सप्लोरर

UPI Update: बिना स्कैन किए भी होगा यूपीआई से पेमेंट, जल्द आ रहा है नया फीचर, जानें किन्हें मिलेगी सुविधा और कैसे करेगा काम?

UPI Tap & Pay Feature: यूपीआई तेजी से लोकप्रिय हुआ है और अभी भारत में सबसे ज्यादा पेमेंट यूपीआई के माध्यम से ही किए जा रहे हैं...

यूपीआई लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. लोग छोटी-छोटी खरीदारी करने से लेकर बड़े-बड़े पेमेंट तक यूपीआई से करने लग गए हैं. इसने न सिर्फ कैश पर लोगों की निर्भरता कम की है, बल्कि पेमेंट के प्रोसेस को एकदम सरल बना दिया है. अब यूपीआई में जल्दी ही एक नया फीचर आने वाला है, जो पेमेंट करने के लिए स्कैन करने या नंबर डालने की जरूरत भी समाप्त कर देगा.

इन सभी ऐप पर मिलेगी सुविधा

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई यूजर्स को जल्दी ही टैप एंड पे फीचर का लाभ मिल सकता है. इसमें पेमेंट करने के लिए यूजर को यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन नहीं करना पड़ेगा, न ही उन्हें मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या यूपीआई आईडी की जरूरत पड़ेगी. इसका लाभ तमाम वे यूजर उठा सकेंगे, जो अभी भीम, जीपे, पेटीएम, फोनपे या किसी अन्य यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं.

31 जनवरी से हो सकती है शुरुआत

रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर की शुरुआत अगले साल 31 जनवरी से हो सकती है. यूपीआई टैप एंड पे को सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे सभी यूजर के लिए अभी लाइव नहीं किया गया है. इस फीचर को यूपीआई पेमेंट के एक अतिरिक्त तरीके के रूप में लाया जा रहा है, जैसे पहले से स्कैन एंड पे या पे टू कॉन्टैक्ट्स जैसे ऑप्शन उपलब्ध हैं.

ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

इस फीचर का लाभ सभी यूजर नहीं उठा पाएंगे. यूपीआई टैप एंड पे फीचर सारे यूपीआई ऐप पर बाय डिफॉल्ट मिलेगा, लेकिन यह फीचर सिर्फ उन्हीं डिवाइस को सपोर्ट करेगा, जिनमें एनएफसी की सुविधा होगी. इसके तहत पेमेंट करने के लिए जैसे अभी रिसीवर के क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं, वैसे ही सिर्फ रिसीवर के डिवाइस पर अपना डिवाइस टैप करना होगा. इतना करते ही रिसीवर की यूपीआई आइडी खुद फेच हो जाएगी और फिर आप पेमेंट कर पाएंगे.

इस तरह से होगा ‘टैप एंड पे’ से पेमेंट:

  1. अपने यूपीआई ऐप को ओपन करें.
  2. टैप एंड पे आइकॉन पर क्लिक करें.
  3. अमाउंट एंटर करें.
  4. रिसीवर डिवाइस पर अपने डिवाइस को टैप करें.
  5. पिन मांगने पर डालें और एंटर करें.

इतना करते ही पेमेंट सक्सेसफुल हो जाएगा. ये ठीक उसी तरह काम करेगा, जैसे अभी स्कैन एंड पे करता है. बस अंतर इतना है कि स्कैन एंड पे में स्कैन करने की जरूरत होती है, टैप एंड पे में टैप करने की जरूरत होगी. यूपीआई पेमेंट की लिमिट की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी.

ये भी पढ़ें: 200 लाख करोड़ के पार निकल गया भारत का बॉन्ड बाजार, 2024 में कैसा रहेगा हाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget