एक्सप्लोरर

Retail Trade Policy: जल्द आने वाली राष्ट्रीय खुदरा नीति, छोटे दुकानदारों के लिए बीमा समेत ये फायदे

National Retail Trade Policy: केंद्र सरकार जल्दी ही राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति का ऐलान कर सकती है. नीति का उद्देश्य खुदरा व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है...

केंद्र सरकार जल्दी ही बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति (National Retail Trade Policy) की घोषणा कर सकती है. इसके साथ ही जीएसटी के तहत पंजीकृत घरेलू व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना (Accident Insurance Scheme For Traders) का भी ऐलान किया जा सकता है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है.

खुदरा सेक्टर को मिलेंगे कई फायदे

खबर के अनुसार, राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति का उद्देश्य व्यापारियों को बेहतर बुनियादी संरचना तथा क्रेडिट तक आसानी से पहुंच मुहैया कराना है. खबर के अनुसार, नीति में किफायती दर पर आसानी से कर्ज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खुदरा व्यापार का आधुनिकीकरण व डिजिटलीकरण का रास्ता तैयार करने, डिस्ट्रीब्यूशन चेन जैसी आधुनिक बुनियादी संरचनाओं की सुविधाएं प्रदान करने, कौशल का विकास व श्रम बल की उत्पादकता बढ़ाने और शिकायतों का निवारण करने की प्रभावी व्यवस्था तैयार करने जैसे उपाय किए जा सकते हैं.

दुकानदारों को भी कई लाभ

खबर में सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है, सरकार न सिर्फ ई-कॉमर्स के क्षेत्र में बदलाव करना चाह रही है, बल्कि दुकानें चलाने वाले खुदरा व्यापारियों के लिए राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति ला रही है. यह नीति कारोबार को आसान बनाने, बेहतर बुनियादी संरचनाएं मुहैया कराने, अधिक कर्ज दिलाने समेत व्यापारियों को सभी प्रकार के फायदे पहुंचाने वाली होगी.

खुदरा नीति का ये है उद्देश्य

ऐसा माना जा रहा है कि प्रस्तावित राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति के तहत शिकायतों का निपटान करने पर खास ध्यान दिया जा सकता है. इसके तहत ट्रेडर्स के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस मैकेनिज्म की व्यवस्था की जा सकती है. इसके अलावा सेंट्रलाइज्ड एंड कंप्यूटराइज्ड इंस्पेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम भी तैयार की जा सकती है. वहीं व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा को बड़ा कदम बताया जा रहा है.

तेजी से बढ़ रहा खुदरा बाजार

आपको बता दें कि भारत अभी दुनिया के सबसे तेजी से उभरते खुदरा बाजारों में से एक है. यही कारण है कि इस खुदरा स्पेस में रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर टाटा समूह जैसे दिग्गज घरेलू कॉरपोरेट घराने भी बड़ा दांव लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर अमेजन और वॉलमार्ट जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हाथ से कोई मौका नहीं निकलने देना चाहती हैं. बीते सालों के दौरान भारत में ई-कॉमर्स का उभार तेजी से हुआ है और अब छोटे शहरों तक यह पहुंच चुका है. तेजी से हो रहे इन बदलावों के कारण कई सालों से राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति की मांग उठ रही है.

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन भी खरीदती हैं अमूल दूध, बोलीं- कर्नाटक के खिलाफ नहीं है ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget