एक्सप्लोरर

Amul Vs Nandini: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन भी खरीदती हैं अमूल दूध, बोलीं- कर्नाटक के खिलाफ नहीं है ये काम

Amul Vs Nandini Issue: FM Nirmala Sitharaman ने भी अब अमूल बनाम नंदिनी की बहस पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि अमूल कर्नाटक के खिलाफ नहीं है और यह मुद्दा राजनीति से प्रेरित है...

Amul Vs Nandini Controversy: पिछले कुछ दिनों से देश में दूध के ऊपर बहस चल रही है. खासकर दक्षिणी राज्य कर्नाटक में अमूल बनाम नंदिनी का विवाद जोरों पर है. अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी की है. उनका कहना है कि अमूल खरीदना कहीं से भी कर्नाटक के खिलाफ नहीं है और वह खुद भी अमूल का दूध खरीदती हैं.

चुनाव के कारण बना मुद्दा

वित्त मंत्री ने रविवार को कहा, अचानक ऐसा बोलना कि अमूल को कर्नाटक में नंदिनी को खत्म करने के लिए लाया जा रहा है, शर्मनाक है. उन्होंने दावा किया कि गुजरात का दूध ब्रांड अमूल कर्नाटक में तब आया, जब यहां कांग्रेस सत्ता में थी. कर्नाटक दूध महासंघ (केएमएफ) नंदिनी ब्रांड नाम के तहत दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पाद बेचता है. सीतारामन ने कहा कि चीजों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और भावनात्मक मुद्दा बनाया गया, क्योंकि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं.

दिल्ली में खरीदती हैं अमूल

वित्त मंत्री ने कहा, देश के हर राज्य की अपनी दुग्ध सहकारी समिति है. कर्नाटक के नंदिनी ब्रांड को कौन नहीं पहचानता? अभी जब मैं आयी हूं, तो नंदिनी का दूध, दही, पेड़ा खाया...बेशक दिल्ली में मैं अमूल खरीदूंगी. मैं दिल्ली में, कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करती हूं, लेकिन अगर वहां नंदिनी उपलब्ध नहीं है, तो ऐसा नहीं कहूंगी कि मैं दूध नहीं खरीदूंगी. मैं अमूल के उत्पाद खरीदती हूं. यह कर्नाटक के खिलाफ नहीं है.

देश के लिए प्रतिस्पर्धा बेहतर

वित्त मंत्री ने कहा कि नंदिनी ब्रांड भी अपने उत्पाद केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बेचता है. नंदिनी यह काम ठीक वैसे ही करता है, जैसे अन्य राज्यों के डेयरी के उत्पाद कर्नाटक में उपलब्ध हैं. मैं कहूंगी कि यह अच्छी प्रतिस्पर्धा है. यह भारत को हर तरह से मजबूत करने का विचार है. यही प्रतिस्पर्धा कारण है कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया है.

विवाद को बताया शर्मनाक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन यहां ‘थिंकर्स फोरम, कर्नाटक’ के साथ बातचीत के दौरान अमूल-नंदिनी विवाद के संबंध में एक सवाल का जवाब दे रही थीं. उन्होंने कहा कि अचानक यह बहस और विवाद शुरू किया गया है, जो शर्मनाक है. अमूल ने कर्नाटक में तब प्रवेश किया, जब यहां कांग्रेस की सरकार थी। मुझे तत्कालीन मुख्यमंत्री का नाम लेना चाहिए या नहीं, इस पर असमंजस में हूं. वही सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री अब अमूल के यहां आने पर सवाल उठा रहे हैं.

येदियुरप्पा को मिला ये श्रेय

कर्नाटक में बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार को पहली बार दूध का खरीद मूल्य बढ़ाने का श्रेय देते हुए सीतारामन ने कहा कि राज्य के दूध किसानों को समर्थन देने की जरूरत है. वित्त मंत्री ने कहा कि येदियुरप्पा की सरकार ने किसानों को प्रति लीटर 2 रुपये और दिए. उन्होंने कहा कि बाद की सरकारों ने भी अपना काम किया.

ये भी पढ़ें: पहले 3 साल में दिया 2000% रिटर्न, अब यह कंपनी देगी शत प्रतिशत डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget