एक्सप्लोरर

सरकार ने चीनी पर निर्यात शुल्क समाप्त किया, एक्सपोर्ट होगा सस्ता

अधिसूचना में कहा गया है कि कच्ची चीनी, सफेद या परिष्कृत चीनी पर निर्यात शुल्क को 20 फीसदी से घटाकर शून्य करने का फैसला लिया गया है.

नई दिल्लीः सरकार ने आज कच्ची और रिफाइंड चीनी का निर्यात शुल्क समाप्त कर दिया है ताकि इसके निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके. इसकी वजह यह है कि 2017-18 के डिस्ट्रीब्यूशन सेशन में देश में रिकार्ड 2.95 करोड़ टन चीनी का उत्पादन होने का अनुमान है. चीनी पर 20 फीसदी का निर्यात शुल्क लगाया जाता था.

केन्द्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कच्ची चीनी, सफेद या परिष्कृत चीनी पर निर्यात शुल्क को 20 फीसदी से घटाकर शून्य करने का फैसला लिया गया है. इससे पहले, सरकार ने चीनी पर आयात शुल्क को दोगुना कर 100 फीसदी कर दिया था ताकि इसके आयात पर अंकुश लगाया जा सके.

विश्व के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश भारत में चीनी उत्पादन विपणन वर्ष 2017-18 (अक्टूबर-सितंबर) में तेजी से बढ़कर 2.95 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो पिछले साल 2.03 करोड़ टन था. चीनी की वार्षिक घरेलू मांग 2.4-2.5 करोड़ टन की है.

चीनी की घरेलू कीमतों के उत्पादन लागत से कम होने के साथ चीनी उद्योगों के प्रमुख संगठन भारतीय चीनी मिल संघ( इस्मा) और राष्ट्रीय सहकारी चीनी फैक्टरी महासंघ (एनएफसीएसएफ) ने अधिशेष घरेलू चीनी भंडार को विदेशी बाजारों में खपाने के लिहाज से निर्यात शुल्क को समाप्त किये जाने की मांग की थी.

जनवरी के अंत तक गन्ना किसानों की बकाया राशि 14,000 करोड़ रुपये हो गयी थी और चीनी कीमतों में गिरावट आने के कारण इसमें और इजाफा हो सकता है. चीनी मिलों ने 2017-18 विपणन वर्ष (अक्टूबर- सितंबर) के 15 मार्च तक 2.58 करोड़ टन चीनी उत्पादन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI: 2000 के पेमेंट पर 0.4% MDR की दर से 8 नहीं, 9 रुपए 44 पैसे चुकाने होंगे, समझें नया गणित
UPI: 2000 के पेमेंट पर 0.4% MDR की दर से 8 नहीं, 9 रुपए 44 पैसे चुकाने होंगे, समझें नया गणित
आपके बच्चे की सेहत से खिलवाड़, जांच में भी फेल हुआ नेस्ले का बेबी फूड
आपके बच्चे की सेहत से खिलवाड़, जांच में भी फेल हुआ नेस्ले का बेबी फूड
Real EState: 50% लोग 2 साल में खरीदेंगे अपना फ्लैट, कितना है इनका बजट?
Real EState: 50% लोग 2 साल में खरीदेंगे अपना फ्लैट, कितना है इनका बजट?
UPI के जमाने में भी कैश का जलवा, क्यों कम नहीं हो रही नोट की मांग?
UPI के जमाने में भी कैश का जलवा, क्यों कम नहीं हो रही नोट की मांग?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को मिलने जा रहे LCA Mk-1A, आ गई तारीख, पावर देख थर-थर कांपेगा PAK
भारत को मिलने जा रहे LCA Mk-1A, आ गई तारीख, पावर देख थर-थर कांपेगा PAK
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!
ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
एशियन गेम्स में अलग जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जानें नियम
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
Embed widget