एक्सप्लोरर

सरकार चाहे तो 25 रुपये सस्ता बेच सकती है पेट्रोलः पी चिदंबरम 

आज पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट करके कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से केंद्र सरकार को पेट्रोल पर 15 रुपये लीटर की बचत होती है.

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज बड़ी बात कही है. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार चाहे तो पेट्रोल को 25 रुपये सस्ता बेच सकती है लेकिन वो ऐसा न करके आम जनता को कोई राहत नहीं दे रही है.

आज पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट करके कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से केंद्र सरकार को पेट्रोल पर 15 रुपये लीटर की बचत होती है. इसके अलावा केंद्र सरकार पेट्रोल पर 10 रु प्रति लीटर का अतिरिक्त टैक्स लगाती है. इस तरह केंद्र सरकार को पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा मिलता है. इस पैसे पर सीधे तौर पर आम आदमी का अधिकार है.

ऐसे में पेट्रोल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की कटौती सम्भव है. लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी. वो पेट्रोल की दरों में 1 या 2 रुपये लीटर की कटौती करके जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास करेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल पर 39 रुपए 52 पैसे टैक्स वसूला जा रहा है गौरतलब है कि इस समय देश में पेट्रोल की कीमत 77.17 रुपये है और डीजल की कीमत 68.34 रुपये है जो अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. दरअसल अभी डीलर एक लीटर पेट्रोल 37.65 रुपए में खरीद रहा है. इसपर वह तीन रुपए 63 पैसे कमीशन वसूल रहा है. 19 रुपए 48 पैसे इसपर एक्साइज ड्यूटी लग रही है और 16 रुपए 41 पैसे वैट वसूला जा रहा है. ऐसे में एक लीटर पेट्रोल पर 39 रुपए 52 पैसे टैक्स वसूला जा रहा है.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें आर्थिक मसलों के साथ-साथ कुछ खास बिंदुओं पर चर्चा हुई. हालांकि निराश करने वाली बात ये है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इस कैबिनेट बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई. अब इसके चलते फिलहाल तो फ्यूल कीमतों में किसी कटौती की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. माना जा रहा था कि आज कैबिनेट बैठक में ईंधन कीमतों पर कोई फैसला लिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget