एक्सप्लोरर

प्याज-आलू के दाम काबू करने की कोशिश, 25 हजार टन प्याज और 30 हजार टन आलू आयात करेगी सरकार

प्याज के बीज की कमी ना हो, इसलिए उसके निर्यात पर रोक लगा दी गई है. थोक व्यापारियों के लिए 25 टन और खुदरा व्यापारियों के लिए 2 टन स्टॉक की लिमिट है.

सरकार ने प्याज और आलू की कीमतों को देखते हुए इनके आयात का फैसला किया है. आलू की कीमतें 40 से 50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं वहीं प्याज की कीमत 65 से 70 रुपये तक पहुंच चुकी है. इसे देखते हुए सरकार ने अब भूटान से 30 हजार टन आलू मंगाने का फैसला किया है. वहीं 25 हजार टन प्याज मंगाया जाएगा. हालांकि सरकार की ओर यह नहीं बताया कि प्याज कहां से मंगाया जाएगा. उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जल्द ही 25 हजार टन प्याज और 30 हजार टन आलू आयात करने जा रही है. उन्होंने प्याज और आलू की घरेलू सप्लाई बढ़ाने और कीमतों को कम करने के लिए आयात का फैसला लिया गया है.

दीवाली तक आ जाएगा 25 हजार टन प्याज

गोयल के मुताबिक देश में सात हजार टन प्याज आ चुका है. दीवाली तक 25,000 टन प्याज आने का अनुमान है. साथ ही नई फसल भी बाजार में आ रही है.सरकार ने इस 23 अक्टूबर से प्याज पर स्टॉक लिमिट लगा दी थी. थोक व्यापारियों के लिए 25 टन और खुदरा व्यापारियों के लिए 2 टन स्टॉक की लिमिट है. गोयल ने कहा कि प्याज के बीज की कमी ना हो, इसलिए उसके निर्यात पर रोक लगा दी गई है.

हालात काबू करने के लिए नैफेड की पहल

सरकार ने पिछले सीजन से ही प्याज का स्टॉक शुरू कर दिया था ताकि दाम बढ़ने के वक्त अतिरिक्त स्टॉक बाजार में उतारा जा सके. पिछले साल नैफेड ने 57 हजार टन प्याज का स्टॉक किया था. लेकिन इसमें से 30 हजार टन प्याज खराब हो चुका था. सिर्फ 57 हजार टन बाजार में उतारा जा सका. लेकिन इस बार स्थिति ठीक है. इस बार नैफेड ने एक लाख टन प्याज का स्टॉक किया था, जिसमें से सिर्फ 25 हजार टन ही खराब हुआ है. इस बीच, प्याज की कीमत बढ़ने के साथ ही केरल, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप से 35 हजार टन प्याज का ऑर्डर मिला है. नैफेड राज्यों को 26 रुपये किलो के हिसाब से प्याज दे रहा है.

प्याज के दाम 70 पार, लेकिन अभी सस्ता होने की उम्मीद नहीं, नैफेड के चेयरमैन भी यही कह रहे हैं

आलू-प्याज के साथ हरी सब्जियों के दाम ने भी रंग पकड़ा, 60 रुपये से ज्यादा पर बिक रही हैं अधिकतर सब्जियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget