एक्सप्लोरर

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की कम नहीं हो रही मुश्किलें, सरकार ने कहा- जांच में सहयोग नहीं कर रहे

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. बता दें कि उनपर 18 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से संबंधित एक मामला चल रहा है.

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल 18 हजार करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले के जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. सरकार ने यह बात नरेश गोयल की याचिक पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में कही. बता दें कि आर्थिक संकट में फंसने के बाद से जेट एयरवेज परिचालन में नहीं है.

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने अपने नए आवेदन में कहा, गंभीर अपराध जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने 18,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है और वह जांच में एजेंसी को पूरा सहयोग दे रहे हैं. इसलिये वह ऐसे समय विदेश जाने की अनुमति प्राप्त करने पर जोर नहीं देते हैं.

सरकारी वकील ने ये कहा 

इस पर, केंद्र सरकार के स्थायी वकील अजय दिग्पॉल ने कहा, ‘‘वह (गोयल) मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.’’ हालांकि, जस्टिस नवीन चावला ने मामले की योग्यता को लेकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन मामले को वापस लिया हुआ मानकर खारिज कर दिया.

मामले पर यह सुनवाई इस खबर के बीच हुई कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन मामले में गोयल के परिसरों की तलाशी ली गई. ईडी के अधिकारियों ने कहा कि इस तलाशी को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य अतिरिक्त सबूत जुटाना है. उन्होंने कहा कि मुंबई और दिल्ली स्थित परिसरों की तलाशी ली जा रही है.

विदेश जाने की शर्त कोर्ट ने 18 हजार करोड़ रुपए रखी थी 

इससे पहले, जब गोयल ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी तो जस्टिस ने कहा था कि अगर वह विदेश जाना चाहते हैं, तो पहले उन्हें 18,000 करोड़ रुपये गांरटी के रूप में जमा करनी चाहिये. अदालत ने गोयल को विदेश जाने की अनुमति देने से इनकार करते हुए याचिका पर केंद्र से जवाब तलब किया था. केंद्र द्वारा अदालत को बताया गया कि यह एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला है जिसमें 18,000 करोड़ रुपये का लेनदेन शामिल है और इसकी एसएफआईओ द्वारा जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबीयत और बिगड़ी,  उमा भारती ने एम्स जाकर ली स्वास्थ्य की जानकारी- सूत्र 

पांच प्वॉइंट्स में जानें वित्त मंत्री सीतारमन के बड़े एलान, इकोनॉमी को मिलेगा बूस्टर डोज़? बढ़ सकती है पी चिदंबरम की मुश्किल, पूर्व वित्त सचिव डी सुब्बाराव बोले- INX मीडिया में नियमों के उल्लंधन की जानकारी FIPB को नहीं दी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget