एक्सप्लोरर

Unregulated Loan: गैरकानूनी तरीके से लोन दे कर किया परेशान! शिकायत मिलने पर इतने साल पीसेंगे जेल की चक्की

Unregulated loan News: भोले-भाले लोगों को कर्ज की जाल में फंसाकर उनका शोषण करने वालों की अब खैर नहीं है. ऐसे शातिरों से निपटने के लिए भारत सरकार नया कानून लाने जा रही है.

Digital loan: इंस्टैंट पर्सनल लोन ऐप वालों की प्रताड़ना से परेशान लोगों को अब खुदकुशी की नौबत नहीं आएगी. भोले-भाले लोगों को कर्ज की जाल में फंसाकर उनका शोषण करने वालों की अब खैर नहीं है. ऐसे शातिरों से निपटने के लिए भारत सरकार नया कानून लाने जा रही है. जल्दी ही यह विधेयक संसद में पेश किया जाएगा. इसके तहत डिजिटल या किसी अन्य माध्यम से भी अनरेगुलेटेड लोन देकर परेशान करने वालों को 10 साल तक जेल की चक्की पीसनी होगी. इतना ही नहीं उन्हें दो करोड़ तक का जुर्माना भी भरना होगा.

लोन देकर अगर प्रताड़ित नहीं भी किया, परंतु लोन अनरेगुलेट है या रिजर्व बैंक या दूसरे किसी रेगुलेटर द्वारा मंजूर नहीं है तो सात साल तक के जेल की सजा भुगतनी होगी. एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी भऱना होगा.

बिल का ड्राफ्ट तैयार, जनता से मांगी राय

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के फाइनेंशियल सर्विसेज डिपाक्टमेंट ने ‘Banning of Unregulated Lending Activities (BULA)’ नामक इस बिल का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रिजर्व बैंक या दूसरे किसी रेगुलेटर से रजिस्टर्ड कराए बिना या किसी कानून के प्रावधान के तहत नहीं आने वाले डिजिटल या अन्य मनीलेंडर्स के खिलाफ इस बिल में क़ड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है. 

बिल के ड्राफ्ट को पब्लिक के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है. 13 फरवरी तक इस पर राय दी जा सकती है या कोई संशोधन सुझाया जा सकता है. इसके तहत पब्लिक लेंडिंग एक्टिविटी को डिफाइन किया गया है. इसमें ब्याज पर दी गई कोई भी रकम  लोन माना जाएगा. केवल खुद को या रिश्तेदार को बिना ब्याज के दिया गया पैसा पब्लिक लेंडिंग एक्टिविटी के तहत नहीं आएगा. इसके तहत भारतीय संविधान की पहली अनुसूची में आने वाले उन 20 कानूनों को भी समाहित किया गया है, जिनसे लोन एक्टिविटी संचालित की जाती है. इस कानून के उल्लंघन को जेल की सजा और जुर्माने के साथ गैरजमानतीय अपराध करार दिया जाना है. इसके तहत कम से कम दो साल की सजा दी जाएगी. 

ये भी पढें: Instant personal loan apps: इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप से जरा संभलकर, खा सकते हैं धोखा, हो सकते हैं कंगाल!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10, E20 से कितना अलग है E100, पैसा, माइलेज से मेंटेनेंस तक, कौनसा फ्यूल नंबर 1?
E10, E20 से कितना अलग है E100, पैसा, माइलेज से मेंटेनेंस तक, कौनसा फ्यूल नंबर 1?
रेपो रेट बढ़ाकर 6.25% कर देगा RBI! बढ़ेगी EMI- ड्यूश बैंक का बड़ा दावा
रेपो रेट बढ़ाकर 6.25% कर देगा RBI! बढ़ेगी EMI- ड्यूश बैंक का बड़ा दावा
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
सर्दियों से पहले भारत में कॉटन की बड़ी किल्लत, उत्पादन घटने से बढ़ी महंगाई
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी
TikTok चलाने वाला बना चीन का सबसे अमीर शख्स, AI ने बदल दी जिंदगी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget