एक्सप्लोरर

Gopal Snacks Listing: गोपाल स्नैक्स की खराब शुरुआत, डिस्काउंट के साथ हुई लिस्टिंग

Gopal Snacks IPO Listing Today: नमकीन व मिठाई समेत कई उत्पाद बेचने वाली एफएमसीजी कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था...

आईपीओ को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद भी आज गुरुवार को गोपाल स्नैक्स के शेयरों की लिस्टिंग ठीक नहीं हुई. घरेलू शेयर बाजार की नरमी के बीच गोपाल स्नैक्स के शेयर 12 फीसदी से ज्यादा डिस्कांउट के साथ शेयर बाजार पर लिस्ट हुए.

इस भाव पर लिस्ट हुए शेयर

गोपाल स्नैक्स का शेयर एनएसई पर 351 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ. यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 401 रुपये की तुलना में 12.47 फीसदी कम है. वहीं बीएसई पर गोपाल स्नैक्स का शेयर 350 रुपये के भाव पर खुला, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 12.72 फीसदी नीचे है.

गोपाल स्नैक्स आईपीओ के डिटेल्स

नमकीन कंपनी का आईपीओ 6 मार्च को ओपन हुआ था और बोली लगाने के लिए 11 मार्च तक उपलब्ध रहा था. 1 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू की तुलना में आईपीओ में 381 रुपये से 401 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था. इस आईपीओ के एक लॉट में 37 शेयर थे. यानी इस आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को कम से कम 14,837 रुपये लगाने पड़े हैं.

हर लॉट पर हुआ इतना नुकसान

लिस्टिंग की दर के हिसाब से देखें तो 350 रुपये के भाव से एक लॉट की कीमत 12,950 रुपये रह जाती है. इसका मतलब हुआ कि गोपाल स्नैक्स के आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों को हर लॉट पर 1,887 रुपये का घाटा हो चुका है.

कैटेगरी के हिसाब से रिस्पॉन्स

इससे पहले इस आईपीओ को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इसे सबसे ज्यादा क्यूआईबी कैटेगरी में 18.42 गुना सब्सक्राइब किया गया था. वहीं एनआईआई सेगमेंट में आईपीओ को 10 गुना और रिटेल सेगमेंट में 4.22 गुना सब्सक्राइब किया गया था. कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखे गए हिस्से को 7.27 गुना बोलियां मिली थीं. ओवरऑल आईपीओ को 9.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था.

ऐसा है कंपनी का कारोबार

कंपनी गोपाल ब्रांड नाम से कई तरह के प्रोडक्ट बनाती और बेचती है. कंपनी के प्रमुख उत्पादों में सोन पापड़ी, पापड़, मसाले, नूडल, रस्क, कई तरह के नमकीन आदि शामिल हैं. कंपनी देश के 10 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 523 शहरों में अपने उत्पाद बेचती है. इसके प्रमोटर बिपिनभाई विठलभाई हाडवानी, दक्षाबेन बिपिनभाई हाडवानी और गोपाल एग्रीप्रोडक्ट्स हैं. आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 93.50 फीसदी थी.

ये भी पढ़ें: नहीं मिल रही कोई राहत, खुलते ही 225 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget