एक्सप्लोरर

Share Market Opening 14 March: नहीं मिल रही कोई राहत, खुलते ही 225 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स

Share Market Open Today: घरेलू शेयर बाजार इस सप्ताह की शुरुआत से ही गिरावट की चपेट में है. एक दिन पहले बुधवार को तो बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी...

Share Market Opening 14 March: घरेलू शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं जा रहा है. सप्ताह के चौथे दिन भी बाजार पर गिरावट का दबाव दिख रहा है. गुरुवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी की शुरुआत नुकसान के साथ हुई.

सुबह के 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 225 अंक से ज्यादा लुढ़का हुआ था और 72,550 अंक से नीचे आ चुका था. निफ्टी 45 अंक के नुकसान के साथ 21,950 अंक के पास कारोबार कर रहा था.

प्री-ओपन सेशन के संकेत

प्री-ओपन सेशन में बाजार लुढ़का हुआ था. बाजार में कारोबारी सेशन की शुरुआत से पहले प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 200 अंक गिरा हुआ था और लुढ़ककर 72,500 अंक के पास आ चुका था. वहीं निफ्टी इंडेक्स में 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही थी. गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत दे रहा था.

कल आई थी भारी गिरावट

एक दिन पहले बुधवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई. घरेलू शेयर बाजार में इस सप्ताह की शुरुआत से ही दबाव दिख रहा है. सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 906.07 अंक (1.23 फीसदी) गिरकर 72,761.89 अंक पर बंद हुआ. एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स 338 अंक (1.51 फीसदी) लुढ़ककर 21,997.70 अंक पर रहा. यह पिछले कुछ समय के दौरान बाजार की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है.

सबसे ज्यादा गिरे थे ये शेयर

बाजार में यह गिरावट चौतरफा देखी गई. भारी बिकवाली के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी जैसे बड़े सूचकांकों में डेढ़ फीसदी तक की गिरावट देखी गई, वहीं छोटे शेयरों के सूचकांक 6 फीसदी तक लुढ़क गए. स्मॉल कैप इंडेक्स में 5 फीसदी की, मिड कैप इंडेक्स में 4 फीसदी की और एसएमई इंडेक्स में 6 फीसदी की गिरावट आई.

बाहर से भी नहीं मिल रहा सपोर्ट

बाजार को आज बाहर से भी सपोर्ट नहीं मिल रहा है. एक दिन पहले अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.1 फीसदी की मामूली तेज रही तो नास्डैक में 0.54 फीसदी की और एसएंडपी500 में 0.19 फीसदी की गिरावट आई. आज एशियाई बाजार भी गिरे हुए हैं. जापान का निक्की 0.45 फीसदी के नुकसान में है. टॉपिक्स 0.21 फीसदी गिरा हुआ है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी हल्की तेजी में है.

नुकसान में बड़े शेयर

शुरुआती कारोबार में ज्यादातर बड़े शेयर नुकसान में हैं. सेंसेक्स के 30 में 19 शेयर लुढ़के हुए हैं. शुरुआती सेशन में बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा डेढ़ फीसदी के नुकसान में था. उसके अलावा टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयर भी एक-एक फीसदी से ज्यादा लुढ़के हुए थे. दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन सबसे ज्यादा 1.43 फीसदी की बढ़त में था. एनटीपीसी शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत था.

ये भी पढ़ें: इन कंपनियों के शेयरों में लगा है महादेव ऐप स्कैम का पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget