एक्सप्लोरर

Google: फ्लिपकार्ट में गूगल ने किया निवेश, ई-कॉमर्स सेक्टर में मचेगी उथल-पुथल 

Flipkart: फ्लिपकार्ट में निवेश करने के साथ ही गूगल उसे क्लाउड सर्विस भी प्रदान करेगी. इसकी मदद से फ्लिपकार्ट को छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

Flipkart: भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर (E-commerce Sector) में बड़ी हलचल होने वाली है. दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने वालमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) में निवेश किया है. फ्लिपकार्ट द्वारा 1 अरब डॉलर हासिल करने के लिए किए जा रहे हालिया फंडिंग राउंड में गूगल ने लगभग 35 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है. फ्लिपकार्ट ने यह राउंड साल 2023 में शुरू किया था. इसके साथ ही वह फ्लिपकार्ट की पार्टनर बन गई है. अब भारतीय ईकॉमर्स सेक्टर में अमेजन (Amazon), मीशो (Meesho), जिओ मार्ट (JioMart) और टाटा डिजिटल (Tata Digital) को कड़ी टक्कर मिल सकती है. 

फ्लिपकार्ट ने निवेश राशि का खुलासा नहीं किया

इस फंडिंग राउंड के चलते फ्लिपकार्ट को अपनी वैल्यूएशन बढ़ाने में मदद मिलेगी. हालांकि, फ्लिपकार्ट ने गूगल के निवेश की राशि और कंपनी के मूल्यांकन का खुलासा नहीं किया है. बयान में कहा गया है कि वॉलमार्ट के नेतृत्व में फंडिंग राउंड के हिस्से के रूप में गूगल अब फ्लिपकार्ट में निवेशक के रूप में शामिल हो गई है. हालांकि, गूगल के इस निवेश को अभी रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार है. 

बढ़ जाएगी फ्लिपकार्ट की वैल्यूएशन

सूत्रों के मुताबिक, इस फंडिंग राउंड से बेंगलुरु स्थित ईकॉमर्स फर्म की वैल्यूएशन लगभग 5 से 10 फीसदी बढ़कर 36 अरब डॉलर हो सकती है. पिछली बार फ्लिपकार्ट की वैल्यूएशन 33 अरब डॉलर आंकी गई थी. वैल्यूएशन में यह कमी फोनपे (PhonePe) के अलग होने के बाद आई थी. फिनटेक कंपनी फोनपे को दिसंबर, 2022 में फ्लिपकार्ट से हटाकर अलग कंपनी बना दिया गया था. मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि गूगल ने यह सौदा इसलिए किया क्योंकि फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स सेक्टर में अग्रणी कंपनी है. कंपनी फंडिंग राउंड से मिले पैसों का इस्तेमाल अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, सेलर सपोर्ट इकोसिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जेनरेटिव एआई जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी को बढ़ाने में करेगी.

छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचने में मिलेगी मदद 

इस सौदे के तहत फ्लिपकार्ट को गूगल अपनी क्लाउड (Google Cloud) सेवा उपलब्ध कराएगी. इसके चलते फ्लिपकार्ट को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी. कंपनी ने कहा कि इससे देश भर में ग्राहकों को सेवा देने के लिए उसके डिजिटल बुनियादी ढांचे को मॉडर्न बनाने में मदद मिलेगी. साथ ही कंपनी को टियर- 2 और 3 शहरों और ग्रामीण भारत में अगले 20 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें 

Lok Sabha Election: वोट डालने वालों को स्विगी का तोहफा, स्याही दिखाकर मिलेगा 50 फीसदी डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget