एक्सप्लोरर

12 दिनों से इस राज्य में मालगाड़ी की सेवा बंद, पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी लिमिट- खाने के भंडार पर जानें अपडेट

Train Services: इस राज्य में 26 अप्रैल को एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण मालगाड़ी सेवाएं प्रभावित हैं जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने जल्द से जल्द सेवा बहाल करने के लिए समय मांगा है

Train Services Halt: असम के जाटिंगा इलाके में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 26 अप्रैल से त्रिपुरा के लिए मालगाड़ी सेवाएं बंद हैं, जिससे पूर्वोत्तर राज्य में सामान की किल्लत हो गई है. एनएफआर ने पहले सात मई तक यानी आज से सेवाओं को बहाल करने का आश्वासन दिया था, हालांकि वह तय समय में काम पूरा नहीं कर पाया और बहाली के लिए तीन दिन और मांगे हैं. असम के दिमा हसाओ जिले में एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण मालगाड़ी सेवा बंद हो जाने से त्रिपुरा की सरकार चिंतित है. वहीं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनईएफआर) ने सेवा बहाल करने के लिए 'कुछ और दिन' मांगे हैं. 

राज्य में ईंधन की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध

त्रिपुरा सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए ईंधन की बिक्री पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि तेल भंडार लगातार कम हो रहा है. त्रिपुरा परिवहन सचिव यूके चकमा ने बताया कि एनएफआर के तमाम प्रयासों के बावजूद मालगाड़ी सेवाएं बहाल नहीं की जा सकी हैं. हम इस मुद्दे को लेकर उच्च स्तर पर बात करेंगे.

त्रिपुरा मर्चेंट्स एसोसिएशन के साथ भी की गई मीटिंग

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से 300 से ज्यादा कर्मचारी जाटिंगा में बहाली के काम में लगे हैं. यात्री ट्रेन सेवाओं में कोई बाधा नहीं है लेकिन 26 अप्रैल को एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण मालगाड़ी सेवाएं प्रभावित हैं. हमने जल्द से जल्द सेवा बहाल करने के लिए समय मांगा है." हालातों के मद्देनजर, त्रिपुरा के खाद्य और आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त सचिव निर्मल अधिकारी ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को 'त्रिपुरा मर्चेंट्स एसोसिएशन' और 'त्रिपुरा होलसेल ग्रोसरी मर्चेंट्स एसोसिएशन' के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है.

त्रिपुरा में खाने के भंडार को लेकर क्या है अपडेट

एक अधिकारी ने कहा,"घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य के पास एक महीने का खाद्य भंडार है. बैठक का उद्देश्य राज्य में मालगाड़ी सेवा बंद होने के कारण पैदा हुई स्थिति की समीक्षा करना था. हमने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे ट्रेन सेवाएं बहाल होने तक सड़क मार्ग से खाद्यान्न सहित आवश्यक सामान को मंगाना जारी रखें."

ये भी पढ़ें

भारतीय युवाओं के लिए बड़ा चैलेंज बेरोजगारी-नई सरकार का क्या होगा प्लान, 100 डेज एजेंडा में क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget