एक्सप्लोरर

EPFO कर्मचारियों के लिए खुशखबरीः रिटायरमेंट पर मिलेंगे 50,000 तक के बेनेफिट

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) के सदस्यों के लिए आज एक अच्छी खबर सुनने को मिली है. पीएफ स्कीम में 20 साल या इससे ज्यादा समय तक योगदान करने के बदले रिटायरमेंट के समय सदस्‍यों को 50,000 रुपये तक का लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट दिए जाने का प्रस्ताव है. बुधवार को ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी की बैठक में ये सुझाव दिए गए हैं. कहा जा रहा है कि इन सिफारिशों को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद लागू कर दिया जाएगा. इसे शुरू में 2 साल के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा और बाद में इसकी समीक्षा की जाएगी.

जानिए किसे मिलेंगे बेनेफिट्स्? बुधवार को हुई बैठक में सुझाव आया है कि ईपीएफओ की स्कीम में 20 साल या इससे ज्यादा समय तक कंट्रीब्यूशन करने वालों को 'लायल्टी-कम-लाइफ’ के तहत 50000 रुपये तक का अतिरिक्त वित्तीय लाभ सरकार द्वारा दिया जा सकता है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी ने सदस्‍य की मौत पर कम से कम 2.5 लाख रुपये तक का न्‍यूनतम लाभ और लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट देने के लिए एम्‍पलॉई डिपोजिट लिंक्‍ड इंश्‍योरेंस स्‍कीम (ईडीएलआई) में संशोधन करने का सुझाव दिया है. इसके तहत ईपीएफओ के निर्णायक मंडल सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने यह भी सिफारिश की है कि एंप्लॉईज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम के तहत कम से कम 2.5 लाख रुपए दिए जाएं और और लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट 50 हजार रुपए तक दी जाए. अभी इन सुझावों को सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है.

जिन सदस्‍यों का औसत बेसिक वेतन 5,000 रुपये तक है उन्‍हें 30,000 रुपये का लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट दिया जाएगा. वहीं जिन सदस्‍यों का वेतन 5001 से 10,000 रुपये तक है उन्हें 40,000 रुपये का बेनेफि‍ट दिया जाएगा. 10,000 रुपये से ज्यादा महीने की सैलरी लेने वाले सभी सदस्‍यों को प्रस्‍तावित स्‍कीम में 50,000 रुपये का लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट दिया जाएगा.

इस फैसले को मंजूरी मिल जाने के बाद 58 या 60 साल के बाद रिटायर होने वाले सभी सदस्यों को 50,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बेनेफि़ट दिया जाएगा जिन्होंने ईपीएफओ में 20 साल से ज्यादा कॉन्ट्रीब्यूट किया हो.

20 साल से कम वालों का क्या? अगर आपने 20 साल से कम अवधि तक ईपीएफओ में निवेश किया है तो आपको लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट के तहत 50,000 रुपए नहीं मिलेंगे. हालांकि, किसी दुर्घटना की वजह से पूर्ण विकलांग होने पर उन्हें भी लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट मिलेगा, भले ही उन्होंने 20 साल से कम अवधि के लिए ही निवेश किया हो. ईपीएफओ बोर्ड ने यह भी फैसला किया है कि स्‍थायी अपंगता के मामले में भी लाइफ बेनेफि‍ट दिया जाएगा, फि‍र भले ही सदस्‍य ने 20 साल से कम समय तक ही योगदान क्‍यों न दिया हो.

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) की निर्णय लेने वाली प्रमुख संस्‍था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्‍टी (सीबीटी) ने ये सिफारिश ईडीएलआई में जमा 18,119 करोड़ रुपये के फंड को ध्‍यान में रखते हुए की है. फिलहाल के नियमों के मुताबिक मृतक के आश्रितों को 6 लाख रुपए तक की बीमा राशि दी जाती है. इसमें भी मिनिमम इंश्योरेंस का कोई प्रावधान नहीं है और न ही जीवित सदस्‍यों को किसी तरह की परमानेंट डिसेबिलिटी के मामले में कोई फायदा देने का नियम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget