एक्सप्लोरर

वैश्विक संकेतों से रुपये और सोने में जारी है तेजी, आगे भी रहेगा उछाल

कमोडिटी जानकारों ने कहा कि बिचौलियों के अपनी स्थिति मजबूत करने और विदेशी बाजारों की तेजी से सोने को घरेलू बाजार में सपोर्ट मिला है.

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में मजबूती के संकेत के बीच सोने में उछाल जारी है. ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में बिचौलियों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. इससे आज वायदा कारोबार में सोना 0.23 फीसदी मजबूत होकर 28,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज में फरवरी सप्लाई वाला सोना 64 रुपये यानी 0.23 फीसदी मजबूत होकर 28,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया और इसमें 372 लॉट का कारोबार हुआ. ग्लोबल बाजारों में सोने का हाल वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 1,263.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा है. कमोडिटी जानकारों ने कहा कि बिचौलियों के अपनी स्थिति मजबूत करने और विदेशी बाजारों की तेजी से सोने को घरेलू बाजार में सपोर्ट मिला है. शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे मजबूत/ शेयर बाजार भी उछला घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से इंटरबैंकिंग करेंसी मार्केट में आज रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त लेकर 64 रुपये प्रति डॉलर पर खुला है.  अमेरिका में टैक्स कटौती के कानूनी होने के करीब पहुंच जाने के बाद भी डॉलर में नरमी जारी रही है. गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत से बने सकारात्मक माहौल के कारण कल के कारोबार में यह 20 पैसे मजबूत होकर तीन महीने के उच्चतम स्तर 64.04 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था. वहीं आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार के और सुधार करने की उम्मीद से आज शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गये. अमेरिकी संकेतों के चलते आगे भी बढ़ सकती हैं सोने की कीमत कल ही हमने आपको जानकारी दी थी कि अमेरिका में रोजगार आंकड़े (जॉब डाटा) और जीडीपी समेत कई आर्थिक आंकड़े आनेवाले हैं, जिससे कीमती मेटल्स को सहारा मिल सकता है. आंकड़े खराब रहने की सूरत में डॉलर कमजोर होगा, जिसका फायदा कीमती मेटल्स जैसे सोने को मिलेगा. इसके अलावा, अमेरिका में टैक्स सुधार विधेयक को लेकर भी डॉलर में कमजोरी का सिलासिला जारी है, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार को मजबूती मिली है. डॉलर में कमजोरी के समय सोने के दामों में तेजी देखी जाती है. सोने, चांदी में उछाल, आगे भी इस वजह से रह सकती है तेजी: जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget