एक्सप्लोरर

Gold, Silver Rate Today: गोल्ड के दाम उछले या चांदी के दाम गिरे? जानें- बुलियन मार्केट का ताजा अपडेट

अहमदाबाद में गोल्ड स्पॉट की कीमत 49,638 रुपये प्रति दस ग्राम रही, वहीं फ्यूचर की कीमत 49,776 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई.

इंटरनेशनल मार्केट के ट्रेंड के मुताबिक ही भारत में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट दर्ज की गई. दरअसल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा स्टिम्युलस पैकेज देने की तैयारी की जा रही है, इससे डॉलर के मजबूत होने की उम्मीद बढ़ गई. इस वजह से गोल्ड के दाम गिर रहे हैं. एमसीएक्स में शुक्रवार को गोल्ड की कीमत 0.27 फीसदी यानी 133 रुपये घट कर 49,771 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए. वहीं सिल्वर के दाम में 0.77 फीसदी की गिरावट आई और 459 रुपये गिर कर 59,170 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.अहमदाबाद में गोल्ड स्पॉट की कीमत 49,638 रुपये प्रति दस ग्राम रही, वहीं फ्यूचर की कीमत 49,776 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई. गुरुवार को दिल्ली मार्केट में गोल्ड के दाम 485 रुपये घट गए और यह 50,148 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया. सिल्वर के दाम 2,081 रुपये घट कर 58,099 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए. ग्लोबल मार्केट में गोल्ड गिरा  ग्लोबल मार्केट में डॉलर मजबूत होने की वजह से गोल्ड के दाम में गिरावट आई है. स्पॉट गोल्ड के दाम में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और 1864.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इस सप्ताह इसके दाम में 4.4 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. वहीं गोल्ड फ्यूचर में 0.4 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1,870.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. डॉलर महंगा होन से गोल्ड में गिरावट  पिछले एक सप्ताह में डॉलर इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है. मजबूत डॉलर ने ग्राहकों के लिए गोल्ड को महंगा कर दिया है. मांग कम होने से गोल्ड में गिरावट आई है.  इस बीच अमेरिका में बेरोजगारी लाभ क्लेम करने वालों की संख्या काफी बढ़ी हुई दिखी. यह आर्थिक स्थिति लगातार खराब रहने के संकेत है. अनिश्चित आर्थिक हालात की वजह से आगे चल कर गोल्ड के दाम में बढ़त दर्ज हो सकती है.  इस बीच, चीन में हॉन्कॉन्ग से आने वाले सोने की मात्रा में थोड़ा इजाफा हुआ है. यह मांग में इजाफे का संकेत है. मांग बढ़ने से सोने की कीमत में बढ़ोतरी की गुंजाइश बनी हुई है. इस बीच ग्लोबल मार्केट में सिल्वर की कीमत 1.1 फीसदी गिर कर 22.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

एंजेल ब्रोकिंग के IPO को शानदार रेस्पॉन्स, 3.95 गुना सब्सक्राइब

न्यू लेबर कोड: अब 5 साल नहीं एक साल की नौकरी पर ही मिल जाएगी ग्रेच्युटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
पुराने कपड़े कैसे बेच सकते हैं, क्या ऑनलाइन होती है बिक्री?
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी
देश में 9.1% बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, नई रिपोर्ट से मिली खुशखबरी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget