एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate: सोना आज भी सस्ता, चांदी 550 रुपये से ज्यादा टूटी, फटाफट चेक करें ताजा रेट्स

Gold Rate Today: अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमती मेटल्स की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपये गिरकर 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था और आज भी कमजोर है.

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम (Gold Rate) में कल दिखी जबरदस्त गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है और गोल्ड रेट आज भी कम हुए हैं. चांदी (Silver Rate) में कल 2000 रुपये की भारी गिरावट के बाद आज भी सुस्ती के साथ ट्रेड देखा जा रहा है. गोल्ड और सिल्वर के रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ते हुए हैं और इनकी डिमांड कम हुई है.

सोना आज कितना सस्ता हुआ
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना आज 154 रुपये प्रति 10 ग्राम के लिए सस्ता हुआ है. सोने के दाम एमसीएक्स पर 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 50,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं और ये दिसंबर वायदा के रेट हैं.

आज चांदी के दाम क्या हैं 
आज चांदी के दाम देखें तो ये करीब एक फीसदी सस्ती हुई है. चांदी में आज 567 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 567 रुपये की गिरावट के साथ दिसंबर वायदा के लिए 58535 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिल रही है. 

कल कैसा रहा सोने में कारोबार
अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमती मेटल्स की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपये गिरकर 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पिछले कारोबार सत्र में सोना 52,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसके अलावा चांदी 2,121 रुपये की भारी गिरावट लेकर 59,725 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 61,846 प्रति किलो पर थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

क्या कहते हैं करेंसी जगत के जानकार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि अमेरिका के मजबूत रोजगार के आंकड़ों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में आक्रामक रूप से बढ़ोतरी की आशंका को बढ़ा दिया है. बढ़ती ब्याज दरें निवेश के रूप में सोने को कम आकर्षक बनाती हैं और सोने की डिमांड पर असर देखा जाता है. ऐसा देखा भी गया जब कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,683.05 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी नुकसान के साथ 19.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

ये भी देखें

Swiss Accounts Details: किन भारतीयों का कितना पैसा स्विस अकाउंट में है जमा, स्विस बैंक ने नाम-पते सहित शेयर की जानकारी

7Th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget