एक्सप्लोरर

खराब ग्लोबल संकेतों से सोने-चांदी में गिरावटः चांदी 43,000 रुपये के नीचे

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख और लोकल ज्वैलर्स की मांग घटने के बीच राष्ट्रीय राजधानी सर्राफा बाजार में आज सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 30,000 रुपये के स्तर से नीचे 29,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था.

0603201701_HC_Bullion_Prices-300

राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29,750 और 29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. वहीं पिछले हफ्ते, शनिवार के कारोबार में सोने में 375 रुपये की तेजी आई थी. इस तरह 350 रुपये की गिरावट के साथ सोने के दाम आज 29,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं और सोना 30 हजार के ऊपरी स्तर से नीचे आ गया है. हालांकि, गिन्नी का भाव 24,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा है.

विदेशों में कमजोरी के रुख के साथ ही शादी-ब्याह का मौसम खत्म होने वाला है जिसे देखते हुये लोकल ज्वैलर्स और रिटेल कारोबारियों की मांग में गिरावट आने का अंदेशा है. बाजार सूत्रों ने कहा कि इन्हीं वजहों से मुख्य तौर पर सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.19 फीसदी घटकर 1231.90 डॉलर प्रति औंस पर जाकर बंद हुआ है.

कैसी रही आज चांदी की चाल? इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की उठान कमजोर पड़ने से चांदी भी 300 रुपये घटकर 43,000 रुपये के स्तर से नीचे 42,800 रुपये प्रति किलो रह गई है. पिछले हफ्ते देखी गई तेजी के बाद आज चांदी के दाम में गिरावट आने की शुरुआत दिखाई दे रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 17.78 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है.

वहीं चांदी तैयार का भाव 300 रुपये गिरकर 42,800 रुपये प्रति किलो जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 535 रुपये बढ़कर 42,700 रुपये प्रति किलो रह गया है. चांदी सिक्का के दाम 1,000 रुपये गिरकर लिवाल 73,000 रुपये सैकड़ा और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी
इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 12 से 18 अक्टूबर के बीच किस दिन है छुट्टी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget