एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम आज चढ़े या गिरे, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट

Gold Silver Price: सोना और चांदी आज कैसा कारोबार कर रहे हैं, अगर आप ये जानना चाहते हैं तो यहां बताए गए लेटेस्ट रेट्स से जान सकते हैं.

Gold Silver Price: सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Prices) में आज बढ़ोतरी देखी जा रही है. सोना (Gold) मामूली तेजी के साथ और चांदी (Silver) हल्की बढ़त के साथ कारोबार करती दिखाई दे रही है. सर्राफा बाजार (Bullion Maeket) में कल करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन शानदार कारोबार हुआ और सोने-चांदी की चमक और बढ़ गई है. वायदा बाजार के साथ साथ रिटेल बाजार में भी तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और सोना के दाम ऊपर बने हुए हैं.

आज वायदा बाजार में कैसे हैं सोने और चांदी के दाम
आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना दिसंबर वायदा के लिए 41 रुपये की तेजी के साथ 50,925 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा चांदी की बात करें तो इसके दिसंबर वायदा के लिए एमसीएक्स पर 57,422 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट देखे जा रहे हैं. चांदी में आज 282 रुपये यानी करीब आधा फीसदी की उछाल के साथ कारोबार हो रहा है. 

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसे हैं सोने-चांदी के दाम
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम पर नजर डालें तो कॉमैक्स पर सोना 1676.90 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा चांदी के रेट देखें तो इसमें 0.48 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. ये 19.015 डॉलर प्रति औंस के रेट पर बनी हुई है.

कल कैसा रहा था सोने-चांदी का कारोबार
वैश्विक बाजार में कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 42 रुपये की तेजी के साथ 51,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 493 रुपये की गिरावट के साथ 57,717 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी जो पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,210 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,672.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.03 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मामूली तेजी है. अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों का असर सोने-चांदी के ग्लोबल भाव पर देखे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में शानदार उछाल, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 58300 के ऊपर, निफ्टी 17300 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget