एक्सप्लोरर

Gold Rate: जानिए सोने के दाम फिर क्यों जा सकते हैं 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, ये है वजह

Gold & Silver Rates: चांदी की कीमत में भी आज तेजी देखी गई और ये करीब 200 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त पर बंद हुई है.

Gold Rate: आज सबकी नजरें शेयर बाजार की तरफ ही लगी रहीं जब सुबह से लेकर कारोबार बंद होने तक बाजार लाल निशान में ही बना रहा. सारा दिन निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये स्वाहा होने की खबरों के बीच सोना आज तेजी के साथ बंद हुआ है. ग्लोबल बाजारों में कीमती मेटल्स की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 570 रुपये की तेजी के साथ 47,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 46,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. 

चांदी में भी दिखी तेजी 
चांदी की कीमत भी 190 रुपये बढ़कर 62,145 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 61,95 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

रुपये की चाल पर भी दिखा असर
फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 पर बंद हुआ. आज डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट का ही दौर बना रहा. जहां स्टॉक मार्केट गिरावट के लाल निशान से बाहर नहीं निकल सका, वहीं रुपये में भी गिरावट के साथ ही कारोबार देखा गया. 

ग्लोबल बाजार में कैसी रही सोने और चांदी की चाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1808 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था जबकि चांदी की कीमत देखें तो ये 23.70 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर दिखी और कल के स्तरों पर ही कारोबार करती दिखी.

क्या है जानकार का कहना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि "शुक्रवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत एक फीसदी की तेजी के साथ 1808 डॉलर प्रति औंस हो गई और इससे सोने की कीमतों में मजबूती रही."

क्यों जा सकता है सोना 50,000 के पार
इस बार त्योहारों के मौसम में और शादियों के सीजन में सोने की मांग में तेजी पहले से ही देखने को मिल रही है और पिछले साल के मुकाबले इस साल इन त्योहारी और वेडिंग सीजन में रौनक लौटती दिख रही है. इनके चलते इस साल 2021 के आखिर तक सोने की कीमतों में दोबारा से 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव देखे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Tomato Price to Remain High: टमाटर आपको और करेगी लाल, महंगी कीमतों से अभी राहत मिलने के आसार नहीं

Share Market Update: शेयर बाजार के लिये आज का दिन Black Friday रहा, सेंसेक्स 1700 और निफ्टी 513 अंकों की भारी गिरावट के साथ हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget