एक्सप्लोरर

Gold Rate: वैश्विक तनाव के चलते सोना नए रिकॉर्ड हाई पर, 73750 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची कीमत

Gold Rate: ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना मौजूदा वर्ष के आखिर तक 2700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है.

Gold Prices Today: सोने की कीमतों में तेजी तो पहले से ही जारी थी अब वैश्विक तनाव के चलते भी सोने की कीमतें बढ़ने लगी है. मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है. इससे पहले रिकॉर्ड हाई कीमत 73,300 रुपये रही थी जो 12 अप्रैल को सर्राफा बाजार में देखने को मिली थी. 

ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने के बीच मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में सोने की कीमतें 700 रुपये के उछाल के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. सोमवार को 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना बंद हुआ था. चांदी की कीमत 800 रुपये के उछाल के साथ 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई. 

सोने और चांदी की कीमतों में उछाल पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत को देखते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है, जो पिछले बंद भाव से 700 रुपये ज्यादा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सोना 2,370 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा जो पिछले बंद भाव से 15 डॉलर अधिक है. 

जानकारों का कहना है कि इजरायल पर ईरान के हमले के बाद निवेशक सुरक्षित एसेट क्लास में निवेश को तरजीह दे रहे हैं. इसलिए सोने की डिमांड बढ़ गई है जिससे सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. एमसीएक्स पर सोना 72,626 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो दिन में 72,927 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चस्तर पर पहुंच गया था. 

ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना मौजूदा वर्ष के आखिर तक 2700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. यानि आने वाले दिनों में सोने में और भी तेजी के आसार है. 

ये भी पढ़ें 

बीजेपी-कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बोली UBS, मौजूदा पॉलिसी बनाम लोकलुभावन वादों के बीच है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget