एक्सप्लोरर

Gold Prices: जल्द ही 2 लाख रुपये के पार होगा सोना, हर 9 साल में 3 गुना हो जाता है भाव!

Gold Return: सोने की कीमतों का ऐतिहासिक ट्रेंड बताता है कि उसमें हर 9 साल में लगभग 200 फीसदी की तेजी आती है. इस हिसाब से जल्दी ही भाव 2 लाख रुपये के पार निकल सकता है...

सोने की कीमतों में आज कुछ नरमी देखी जा रही है. सोमवार को एमसीएक्स पर सोना हल्की गिरावट में ट्रेड कर रहा है. हालांकि उसके बाद भी पीली धातु की कीमतें अपने उच्च स्तर से बहुत दूर नहीं हैं. सोना बीते सालों के दौरान लगातार चढ़ता गया है और निवेशकों के लिए सुरक्षित के साथ-साथ हाई रिटर्न देने वाला निवेश साबित हुआ है.

आज इस स्तर पर है सोना

आज के कारोबार में सोना एमसीएक्स पर 0.46 फीसदी नरम होकर 71,350 रुपये के पार है. बीते एक-दो सप्ताह के दौरान सोने के भाव कुछ नरम हुए हैं. उससे पहले हाल ही में सोना अपने लाइफटाइम हाई लेवल तक चढ़ा था उसकी कीमें 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहंच गई थीं.

पिछले 9 सालों में आई इतनी तेजी

पीली धातु ने निवेशकों को बीते कुछ सालों में किस तरह का शानदार रिटर्न दिया है, उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बीते 9 सालों में सोने की कीमतें करीब तीन गुनी हो गई हैं. साल 2015 में सोना 24,740 रुपये के पास था. अभी दो सप्ताह पहले सोना 74 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार निकला हुआ था. यह 9 सालों में 199.11 फीसदी की बढ़ोतरी है.

हर 9 साल में इतना चढ़ता है भाव

पीली धातु का रिटर्न उससे पहले भी कुछ इसी तरह का रहा है. उदाहरण के लिए देखें तो जो सोना 2015 में 24,740 रुपये के पास था, वह उससे 9 साल पहले यानी 2006 में सिर्फ 8,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. यानी उन 9 सालों में सोने की कीमतों में 199.88 फीसदी की तेजी आई. इस हिसाब से कह सकते हैं कि सोना हर 9 साल में 3 गुना रिटर्न देने में कामयाब हो रहा है.

इन कारणों से आती है भाव में तेजी

सोने की कीमतों में तेजी की सबसे अहम वजह भू-राजनैतिक तनाव है. हर कुछ सालों के अंतराल पर दुनिया के किसी न किसी हिस्से में तनाव बढ़ता है, जिससे सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं. हालिया सालों की बात करें तो इजराइल-ईरान, रूस-यूक्रेन युद्ध, चीन-ताइवान जैसे भू-राजनीतिक तनाव ने सोने को महंगा किया है. एनालिस्ट बताते हैं कि इसी तरह तनाव बना रहा तो इस बार सोने को ट्रिपल होने में 9 साल का भी समय नहीं लगेगा. यानी सोन जल्दी ही 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है.

ये भी पढ़ें: समय से लेट हुईं 448 परियोजनाएं, साढ़े पांच लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ी लागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget