एक्सप्लोरर

लोकल ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने में मामूली तेजी, चांदी 550 रुपये टूटी

नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 4 दिनों से चली आ रही गिरावट थम गई और विदेशों में कमजोरी बावजूद लोकल ज्वैलर्स की छिटपुट लिवाली के समर्थन से सोना 20 रुपये की तेजी के साथ 29,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. चांदी बिकवाली के दवाब में 550 रुपये की गिरावट के साथ 39,150 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

बाजार सूत्रों के मुताबिक सोने की कीमतों में तेजी आने के पीछे लोकल ज्वैलर्स की खरीदारी का हाथ था लेकिन विदेशों में कमजोरी के चलते सोने-चांदी की तेजी पर लगाम लगी. हालांकि गिन्नी 24,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहकर बंद हुई.

सिंगापुर में सोना 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 1264.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 16.83 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही थी. दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने के भाव 20-20 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 29,320 रुपये और 29,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आकर बंद हुए हैं. पिछले 4 कारोबारी सेशन में सोना 495 रुपये के नीचे आया था.

कैसी रही चांदी की चाल चांदी तैयार 550 रुपये की गिरावट के साथ 39,150 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 510 रुपये की गिरावट के साथ 38,965 रुपये प्रति किग्रा बोली गयी. हालांकि चांदी सिक्कों की लिवाली 72,000 रुपये और बिकवाली 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर बना रहा.

देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे दिल्ली में सोना 29,320 रुपये प्रति दस ग्राम, मुंबई में 28,780 रुपये सोना प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 29,275 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 27,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. चांदी के दाम देखें तो दिल्ली में 39,150 रुपये प्रति किलो, मुंबई में चांदी 39,255 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 39,300 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 41,800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget