एक्सप्लोरर

सोने में दिखी गिरावटः चांदी भी फिसलकर 41,000 के नीचे 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपये गिरकर क्रमश: 31,200 रुपये और 31,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे.

नई दिल्लीः लगातार चढ़ने के बाद आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे लोकल ज्वैलर्स की ओर से सुस्त लिवाली बड़ी वजह रही. दिल्ली में सोने के दाम कमजोर मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 250 रुपये गिरकर 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपये गिरकर क्रमश: 31,200 रुपये और 31,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही. क्यों आई सोने में गिरावट सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मौजूदा स्तर पर मांग में कमी से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. हालांकि वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख ने गिरावट को रोकने का प्रयास किया. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.15 फीसदी बढ़कर 1,349.30 डॉलर प्रति औंस रहा. चांदी भी 0.72 फीसदी बढ़कर 17.38 डॉलर प्रति औंस रही. चांदी में आई गिरावट इंडस्ट्रियल यूनिट्स की तरफ से मांग घटने से चांदी भी 350 रुपये टूटकर 40,650 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. इसी के साथ चांदी 41 हजार के स्तर के नीचे चली गई है. सोने की तरह ही चांदी तैयार 350 रुपये टूटकर 40,650 प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 170 रुपये फिसलकर 39,960 रुपये प्रति किलोग्राम रही. हालांकि, चांदी लिवाल और बिकवाल 1,000 रुपये गिरकर क्रमश: 75,000 और 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनमाने टैरिफ पर भड़के BRICS देश, Trump की नीतियों पर बिना नाम लिए साधा निशाना
मनमाने टैरिफ पर भड़के BRICS देश, Trump की नीतियों पर बिना नाम लिए साधा निशाना
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? देखें घरेलू और कमर्शियल LPG की रेट लिस्ट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? देखें घरेलू और कमर्शियल LPG की रेट लिस्ट
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कितना हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का ताजा रेट
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कितना हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का ताजा रेट
किराना पर Scan एंड Pay, जानिए क्यों कार्ड पेमेंट पर भारी पड़ रहा UPI
किराना पर Scan एंड Pay, जानिए क्यों कार्ड पेमेंट पर भारी पड़ रहा UPI

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
पुतिन की 'ऑरस सीनेट' या शी जिनपिंग की 'होंगकी N701', कौन सी ज्यादा पावरफुल?
पुतिन की 'ऑरस सीनेट' या शी जिनपिंग की 'होंगकी N701', कौन सी ज्यादा पावरफुल?
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
Embed widget