एक्सप्लोरर

सोने-चांदी के फिर गिरे दाम, 28 हजार के नीचे आया सोना

नई दिल्ली: देश में कैश की कमी से लोकल ज्वैलर्स और रिटेल कारोबारियों की मांग घटने और वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख से सोने के दाम लगातार कम हो रहे हैं. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 90 रुपये घटकर 27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान से चांदी की कीमत भी 750 रुपये की गिरावट के साथ 39,000 रुपये के स्तर से नीचे 38,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी.

bullion

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा नोटबंदी के चलते कैश के संकट की वजह से घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और रिटेल विक्रेताओं की मांग में तेज गिरावट से कीमती मेटल के दामों पर असर देखा गया. 8 नवंबर को सरकार ने 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों का चलन बंद कर दिया था जिसका मकसद कालेधन पर लगाम लगाना था. इस पहल के कारण नकदी की दिक्कत पैदा हुई है. लिहाजा सोने की खरीदारी में भी कमी आई है जिसके चलते सोने-चांदी के दाम में भी लगातार गिरावट आ रही है. वहीं डॉलर की कीमत बढ़ने से भी सोने की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं.

जहां रिटेल बाजार में सोने के दाम कम हुए हैं वहीं वायदा बाजार में भी सोने के दाम कम हो रहे हैं. कमजोर होते वैश्विक रुख और सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण वायदा कारोबार में आज सोने की कीमत 47 रुपये की गिरावट के साथ 26,916 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. एमसीएक्स में सोने के अप्रैल 2017 में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रेक्ट की कीमत 47 रुपये या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 26,916 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी जिसमें मात्र एक लॉट के लिए कारोबार हुआ.

इसी तरह सोने की फरवरी 2017 में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रेक्ट की कीमत भी 30 रुपये या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 26,960 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 199 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार जानकारों ने कहा कि सोना वायदा कीमतों में गिरावट मुख्य रूप से विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट और मौजूदा स्तर पर सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान के चलते आई थी. इस बीच सिंगापुर में सोने की कीमत 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1,130.10 डॉलर प्रति औंस रह गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget