जौहरियों की बढ़ी खरीदारी से सोने में 160 रुपये की तेजी, चांदी में भी दिखी 150 रुपये की चमक
कारोबारियों के मुताबिक घरेलू मांग में तेजी से बहुमूल्य धातुओं की कीमत में बढ़त देखी गयी. निवेशकों का रुख अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, अमेरिका-चीन की व्यापार वार्ता को लेकर सावधानी भरा हुआ है.

नई दिल्लीः वैश्विक बाजार में कीमतें स्थिर रहने के बावजूद हाजिर बाजार में जौहरियों की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 160 रुपये की तेजी देखी गई. सोना 35,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का ढलावों का उठाव बढ़ने से चांदी में भी 150 रुपये की चमक देखी गयी और यह 42,050 रुपये प्रति किलोग्राम रही.
क्यों आई बाजार में तेजी कारोबारियों के मुताबिक घरेलू मांग में तेजी से बहुमूल्य धातुओं की कीमत में बढ़त देखी गयी. निवेशकों का रुख अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, अमेरिका-चीन की व्यापार वार्ता को लेकर सावधानी भरा हुआ है.
न्यूयॉर्क और दिल्ली के बाजार में सोने-चांदी के दाम वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,427.60 डॉलर और चांदी 16.54 डॉलर प्रति औंस रही. दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 160-160 रुपये बढ़कर क्रमश: 35,880 रुपये और 35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.
चांदी के दाम चांदी हाजिर का भाव 150 रुपये की बढ़त के साथ 42,050 रुपये और साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 53 रुपये बढ़कर 41,239 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. चांदी सिक्कों की अच्छी मांग के चलते इनके भाव में 1000 रुपये प्रति सैकड़ा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी. इनका लिवाली भाव 85,000 रुपये और बिकवाली भाव 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहा.
Source: IOCL

























