एक्सप्लोरर

भाई दूज के दिन सोने की कीमत में इजाफा, जानें आज 23 अक्टूबर को अपने शहर का ताजा भाव

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,22,300 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ है.

Gold Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में गुरुवार को हल्की तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा गुरुवार, 23 अक्टूबर को 1,22,300 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,21,857 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था. जो कि सोने की कीमतों में 443 रुपए की उछाल को दिखाता है.  

23 अक्टूबर सुबह 11:15 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,22,963 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1000 रुपए की तेजी है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,23,074 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. 23 अक्टूबर को 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला चांदी 1,47,799 रुपए पर ओपन हुआ. खबर लिखे जाने तक, चांदी 1,47,099 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. सोने और चांदी की कीमतों में आई इस तेजी को भारत अमेरिकी व्यापार वार्ता से जोड़ कर देखा जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि, आने वाले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो सकता है. जिससे अमेरिकी के भारी टैरिफ से राहत मिलने की उम्मीद है. 

आपके शहर में सोने का भाव(गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,26,030 रुपए 
22 कैरेट - 1,14,800 रुपए 
18 कैरेट - 94,560 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,080 रुपए 
22 कैरेट - 1,14,650 रुपए 
18 कैरेट - 93,810 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,460 रुपए 
22 कैरेट - 1,15,000 रुपए 
18 कैरेट - 96,500 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,080 रुपए 
22 कैरेट - 1,14,650 रुपए 
18 कैरेट - 93,810 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,25,130 रुपए 
22 कैरेट - 1,14,700 रुपए 
18 कैरेट - 93,860 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट - 1,26,030 रुपए 
22 कैरेट - 1,14,800 रुपए 
18 कैरेट - 94,560 रुपए

पिछले कुछ सालों में सोना ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. यहीं कारण है कि, लोगों की सोने और चांदी में दिलचस्पी बनी रहती है. निवेशक सेफ निवेश विकल्प के तौर पर सोने और चांदी में निवेश करते हैं. चांदी की मांग तो पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी हैं. पिछले दिनों भारत में चांदी की कमी हो गई थी. मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं.   

यह भी पढ़ें: जीएसी रिफॉर्म के बाद एफएमसीजी कंपनियों की नई तैयारी, क्या सेम रेट पर मिलेगा ज्यादा सामान?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट
आज 29 जुलाई को कितनी है LPG गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें अपने शहर का रेट
पटना में 113 रुपए लीटर पेट्रोल, दिल्ली में 102, आपके शहर में क्या है पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव
पटना में 113 रुपए लीटर पेट्रोल, दिल्ली में 102, आपके शहर में क्या है पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget