एक्सप्लोरर

आर्थिक अनिश्चितता के बीच महंगा हुआ सोना, जानें आज 21 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price: अमूमन 24 कैरेट सोने की खरीदारी लोग निवेश के उद्देश्य से करते हैं, जबकि ज्वैलरी बनाने के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है.

Gold Price Today: ट्रंप टैरिफ की टेंशन और आर्थिक अनिश्चितता के बीच गुरुवार 21 अगस्त 2025 को सोने की कीमत में इजाफा हुआ है. आज 24 कैरेट सोना देश में 1,00,750 रुपये प्रति 100 ग्राम की दर से बिक रहा है. यानी इसकी कीमत में प्रति 100 ग्राम 600 रुपये का इजाफा हुआ है. जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 9,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसी तरह 18 कैरेट सोना भी 410 रुपये महंगा होकर 75,520 रुपये प्रति 100 ग्राम के भाव पर बाजार में उपलब्ध है.

अमूमन 24 कैरेट सोने की खरीदारी लोग निवेश के उद्देश्य से करते हैं, जबकि ज्वैलरी बनाने के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है.

आपके शहर का ताजा भाव:

आइए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग शहरों में किस भाव से सोना बिक रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना आज 1,00,900 रुपये प्रति 100 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है. वहीं वडोदरा, अहमदाबाद, पटना और सूरत में यह 1,00,800 रुपये प्रति 100 ग्राम की दर से बिक रहा है.

22 कैरेट सोना दिल्ली में 92,450 रुपये प्रति 100 ग्राम पर उपलब्ध है. जबकि चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में इसका भाव 92,300 रुपये चल रहा है. 18 कैरेट सोना दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में 75,520 रुपये प्रति 100 ग्राम की दर से बिक रहा है. वहीं चेन्नई में इसका भाव 76,300 रुपये है.

कैसे तय होती है सोने और चांदी की कीमत?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई आर्थिक और सामाजिक कारक जिम्मेदार होते हैं. इनमें मुख्य कारण इस प्रकार हैं: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं. डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर भारत में सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है. अगर डॉलर मजबूत होता है या रुपया कमजोर पड़ता है, तो भारत में सोना महंगा हो जाता है.

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना आयात करता है. ऐसे में आयात शुल्क (Import Duty), जीएसटी और अन्य स्थानीय टैक्स सीधे तौर पर सोने की कीमत को प्रभावित करते हैं. वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाएं सोने-चांदी की कीमतों पर गहरा असर डालती हैं. युद्ध, आर्थिक मंदी, ब्याज दरों में बदलाव या जियोपॉलिटिकल तनाव की स्थिति में निवेशक अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोना-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं. इससे कीमतें बढ़ जाती हैं.

भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं बल्कि परंपरा और संस्कृति का हिस्सा भी है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इन मौकों पर मांग बढ़ने से इसकी कीमत पर असर पड़ता है. सोना लंबे समय से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है. जब मुद्रास्फीति बढ़ती है या शेयर बाजार में अनिश्चितता होती है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. यही वजह है कि इसकी मांग और कीमत हमेशा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी के शेयरों पर आया निवेशकों का दिल, खरीदने की मची होड़; रिलायंस इंफ्रा के स्टॉक में उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget