एक्सप्लोरर

Gold Price Today India vs Dubai: दुबई में भारत से आज इतना सस्‍ता मिल रहा है सोना, जानें ताजा रेट्स

Gold Rate Today: देश में सोने के दाम लगातार चढ़ रहे हैं और सस्ते सोने की खरीदारी के लिए ऑप्शन ढूंढे जा रहे हैं. दुबई में सोना काफी सस्ता मिल सकता है तो यहां जानें भारत और दुबई के गोल्ड रेट का अंतर.

Gold Rate Today: देश में सोने के दाम (Gold Rate) बेतहाशा चढ़ रहे हैं और इसके चलते लोगों के लिए इस समय गोल्ड की शॉपिंग (Gold Shopping) महंगी हो रही है. शादी का सीजन (Wedding Season) फिर से आ रहा है और शादियों के दौरान सोने की खरीदारी बढ़ती है. लोग जमकर सोने-चांदी (Gold-Silver) की शॉपिंग करते हैं पर अगर आज के गोल्ड रेट देखें तो आपकी जेब पर ज्यादा बोझ पड़ने वाला है क्योंकि सोने के दाम बढ़े हैं.

भारत में सोने के दाम

भारत में आज सोने के दाम देखें तो बढ़त के साथ ही दिखाई पड़ रहे हैं और यहां सोना महंगा हुआ है. देश में सोने के दाम 78 रुपये या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ बने हुए हैं. आज देश में 10 ग्राम सोने की कीमत 54755 रुपये पर है. ये रेट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर हैं सोने के फरवरी वायदा के लिए हैं.

दुबई में सोने के दाम सस्ते

दुबई में 22 कैरेट और 24 कैरेट वाला सोना सस्ता मिल रहा है. यहां की करेंसी दिरहम में अगर आप सोना खरीदते हैं तो आपको 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के लिए 2017.50 दिरहम देने होंगे. वहीं अगर इंडियन करेंसी में इसे लेना है तो आपको 45,499.39 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने के लिए देने होंगे.

दुबई में 24 कैरेट वाले सोने के दाम

दुबई में 24 कैरेट वाले सोने के दाम देखें तो 10 ग्राम सोने के लिए 2180 दिरहम देने होंगे. वहीं अगर भारतीय रुपये में देखें तो 24 कैरेट वाले सोने के लिए आपको 49,164.14 रुपये 
प्रति 10 ग्राम सोने के लिए देने होंगे.

भारत से कितना सस्ता है दुबई में सोना

यहां हम आपको 24 कैरेट वाले सोने के दाम तुलना करके बता रहे हैं कि दुबई में भारत के मुकाबले कितना सस्ता सोना मिल रहा है. भारत में 24 कैरेट वाले सोने के दाम देखें तो 54755 रुपये प्रति 10 ग्राम के लिए देने होंगे. इतने ही सोने के लिए दुबई में आपको 49164.14 रुपये का खर्च करना होगा. इस तरह से दुबई में हरेक 10 ग्राम सोने की खरीद पर आपको 5590.86 रुपये की बचत मिल पाएगी. इसका मतलब है कि करीब 6000 रुपये की बचत आपकी 10 ग्राम सोने की खरीद पर हो पाएगी.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 295 अंक चढ़कर 60861 पर ओपन, निफ्टी 18,000 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
2027 तक आसमान छुएंगे सोने के दाम, 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंचेगा भाव
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget