एक्सप्लोरर

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर लगा ब्रेक, देखें डिटेल्स

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं की चाल मंद पड़ने से भारत में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. घरेलू वायदा बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट चुका है और चांदी के दाम में 6000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है.

मुंबई: डॉलर में रिकवरी आने से मंगलवार को एक बार फिर सोने और चांदी की तेजी पर 'ब्रेक' लग गया. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं की चाल मंद पड़ने से भारत में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. घरेलू वायदा बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट चुका है और चांदी के दाम में 6000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार को दोपहर 13.14 बजे सोने के अक्टूबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1,043 रुपये यानी 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 53,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव 53,820 रुपये तक टूटा. बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला था, तब से 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है.

वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के सितंबर एक्पायरी अनुबंध में पिछले सत्र से 2,649 रुपये यानी 3.51 फीसदी की गिरावट के साथ 72,745 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान चांदी का भाव 71,791 रुपये प्रति किलो तक टूटा. बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 77949 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जिसके बाद अब तक चांदी 6000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा लुढ़क चुकी है.

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी की तेजी पर पर डॉलर में रिकवरी के कारण ब्रेक लगा है. साथ ही, मुनाफा वसूली के चलते कीमतों पर दबाव आया है. गुप्ता ने कहा कि महंगी धातुओं में तेजी के फैक्टर्स अभी भी मौजूद हैं और यह नरमी क्षणिक है.

दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स बीते गुरुवार को लुढ़ककर 92.74 पर आ गया था जो मंगलवार को 93.70 तक चढ़ा. उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच तकरार से सोने की तेजी का सपोर्ट मिलेगा.

केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने भी कहा कि सोना घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर चला गया था, जहां से कीमतों का टूटना स्वाभाविक था, लेकिन यह महज एक करेक्शन है और तेजी के फंडामेंटल्स अभी भी मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें:

कोरोना काल में हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, जानें किसमें है आपका फायदा

केंद्र सरकार की ये स्कीम आपको हर महीने दिलाएगी 5 हजार की पेंशन, घर बैठे खोल सकते हैं अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम
एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम
सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 7% तक का ब्याज, यह बैंक अपने ग्राहकों काे करा रहा बंपर मुनाफा
सेविंग्स अकाउंट बैलेंस पर 7% तक का ब्याज, यह बैंक अपने ग्राहकों काे करा रहा बंपर मुनाफा
कितनी गाड़ियां बिना बीमा, सुप्रीम कोर्ट फिक्रमंद, 'नो इंश्योरेंस-नो फ्यूल' अब जरूरी क्यों?
कितनी गाड़ियां बिना बीमा, सुप्रीम कोर्ट फिक्रमंद, 'नो इंश्योरेंस-नो फ्यूल' अब जरूरी क्यों?
UPI पूरी तरह फ्री नहीं, किसी को तो उठानी होगी लागत- RBI गवर्नर का बड़ा बयान
UPI पूरी तरह फ्री नहीं, किसी को तो उठानी होगी लागत- RBI गवर्नर का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget