एक्सप्लोरर

ग्लोबल बाजारों में तेजी से सोना उछला, 32 हजारी होने की तरफ बढ़ा

शनिवार के कारोबार में सोने में 70 रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी. गिन्नी की कीमत बिना किसी बदलाव के 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बनी रही.

नई दिल्लीः सोना अब 32 हजारी होने की तरफ बढ़ चला है. विदेशों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना आज 50 रुपये की तेजी के साथ 31,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा है.

ग्लोबल बाजार-दिल्ली में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 1,346.70 डॉलर प्रति औंस हो गया. दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला 50-50 रुपये चढ़कर क्रमश: 31,800 रुपये और 31,650 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. शनिवार के कारोबार में सोने में 70 रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी. गिन्नी की कीमत 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बिना किसी बदलाव के बनी रही.

क्यों आई सोने में तेजी सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजार में डॉलर कमजोर होने से सर्राफा मांग बढ़ गई जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई. इसके अलावा स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी आई.

चांदी के दाम भी बढ़े सोने की ही तरह चांदी हाजिर की कीमत 225 रुपये की तेजी के साथ 39,975 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 80 रुपये टूटकर 38,585 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. जबकि वैश्विक बाजार में सिंगापुर में चांदी 0.24 फीसदी चढ़कर 16.66 डॉलर प्रति औंस हो गयी. हालांकि चांदी सिक्कों का भाव 1,000 रुपये टूटकर लिवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गया.

देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे:

दिल्ली में चांदी 39,975 रुपये मुंबई में 38,550 रुपये कोलकाता में 38,900 रुपये चेन्नई में 41,600 रुपये पर बंद हुआ है. सोना- 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) दिल्ली में 31,650 रुपये मुंबई में 30,725 रुपये कोलकाता में 29,660 रुपये चेन्नई में 29,360 रुपये पर बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget