एक्सप्लोरर

रॉकेट की स्पीड से भागता जा रहा सोने के दाम, महज एक हफ्ते में इतनी बढ़ गई कीमत; आज कुछ ऐसा है हाल

Gold Rate: देश में सोने की कीमतें लगातार रिकाॅर्ड तोड़ रही हैं. बीते एक हफ्ते में 10 ग्राम सोने की कीमत में लगभग 1300 रुपये की बढोतरी हुई है. यह उछाल अब सिर्फ MCX तक ही सीमित नहीं रही.

Gold Rate: एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट का थमने का नाम नहीं ले रही है, वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं. बीते एक हफ्ते में सोना प्रति 10 ग्राम 1,300 रुपये और महंगा हो गया. सोने की कीमत में यह उछाल अब सिर्फ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) तक ही सीमित नहीं है, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं. 

आज क्या है सोने का भाव?

आज यानी 23 फरवरी, 2025 को मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 80,477 रुपये है, वहीं, चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 80,616 रुपये, कोलकाता में 10 ग्राम का 22 कैरेट सोना 80,475 रुपये है और नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 80,643 रुपये है. 

इस साल तेजी से बढ़ रही सोने की कीमत

सोने की कीमत इस साल बजट के बाद भी लगातार तेजी से आगे बढ़ती जा रही हैं. बीते हफ्ते शुक्रवार को आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को  MCX पर 4 अप्रैल की एक्सपायरी वाले गोल्ड का दाम प्रति 10 ग्राम 84,687 रुपये तक पहुंच गया. जबकि 21 फरवरी को यानी कि इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में यह 86,020 रुपये तक पहुंच गया. यानी कि महज एक हफ्ते 10 ग्राम सोने की कीमत में 1,333 रुपये का इजाफा हुआ है. 

घरेलू मार्केट में भी बढ़ रहे सोने के दाम

घरेलू बाजार में इस पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 17 फरवरी को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 85,254 रुपये दर्ज की गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसकी क्लोजिंंग 86,000 रुपये के आसपास हुई थी. 18 फरवरी को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 85,690 रुपये, 19 फरवरी को 86,733 रुपये और 20 फरवरी को 86,520 रुपये दर्ज की गई. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार को इसमें गिरावट आई और इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 86,090 रुपये पर पहुंच गई. 

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी सत्ता संभालने के बाद उनकी कड़ी पॉलिसी के चलते दुनिया में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने पर पैसा लगा रहे हैं. निवेशकों को शेयर बाजार में नुकसान होने का डर सता रहा है क्योंकि FIIs भारतीय शेयर बाजार में लगातार अपने शेयर बेच रहे हैं. ऐसे में सोने को निवेश का सुरक्षित तरीका माना जा रहा है. अब डिमांड बढ़ रही है, तो सोने के दाम भी बढ़ रहे हैं. दरअसल, ट्रंप के अलग-अलग देशों से आयात होने वाले वस्तुओं पर टैरिफ लगाए जाने की वजह से टैरिफ वॉर की आशंका बढ़ गई है. इससे महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं. 

ये भी पढ़ें:

क्रिप्टो की दुनिया की सबसे बड़ी चोरी, बायबिट से 13,000 करोड़ रुपये साफ कर गए हैकर, मचा हड़कंप

  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget