एक्सप्लोरर

क्रिप्टो की दुनिया की सबसे बड़ी चोरी, बायबिट से 13,000 करोड़ रुपये साफ कर गए हैकर, मचा हड़कंप

Crypto Heist:  यह हैक 2022 में हुए रोनिन नेटवर्क ब्रीच से भी आगे निकल गया, जिसमें इथेरियम और यूएसडी कॉइन में जिसमें 620 मिलियन डॉलर की चोरी हुई थी. नॉर्थ कोरिया के लाजरस ग्रुप ने अटैक किया था.

Biggest Crypto Heist: दुबई बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायबिट को अब तक के सबसे बड़े क्रिप्टो हैक का सामना करना पड़ा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने लेनदेन के दौरान सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का फायदा उठाते हुए 400,000 इथेरियम चुरा लिए, जिनकी कीमत लगभग 1.5 बिलियन डॉलर (13,000 करोड़ रुपये) है. 

यूजर्स को दिया जाएगा फुल रिफंड

Bybit के सीईओ और फाउंडर बेन बेन झोउ ने कस्टमर्स को भरोसा दिलाया कि उनके पैसे सुरक्षित रहेंगे. कंपनी ने इससे प्रभावित हुए यूजर्स को मुआवजा देने के लिए एक रिफंड प्रोग्राम की भी शुरुआत की है. झोउ ने कहा, बायबिट अपनी कम्युनिटी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हम सभी प्रभावित उपयोगकर्ताओं को पूरा मुआवजा देंगे. बता दें कि बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम की कीमत हैक होने के बाद करीब 4 परसेंट तक गिर गई. शुक्रवार को इसकी कीमत 2,641.41 डॉलर थी. 

बायबिट नहीं होगा दिवालिया: झोउ

सीईओ झोउ ने कहा कि बायबिट के पास क्लाइंट की 20 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और दुनिया भर में इसके 60 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि भले ही चुराए गए फंड वापस न मिले, लेकिन कंपनी वित्तीय रूप से स्थिर है. उन्होंने कहा, अगर इस हैक से होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं भी होती है, तो भी बायबिट सॉल्वेंट है. दरअसल, इस चोरी के बाद बायबिट के यूजर्स इस बात से घबरा गई कि कहीं कंपनी दिवालिया न हो जाए इसलिए लोगों ने हड़बड़ी में अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया। इस पर झोउ ने कहा, ''Bybit दिवालिया नहीं होगा. हम नुकसान की भरपाई कर देंगे.''

2022 में हुई थी सबसे बड़ी साइबर चोरी

बता दें कि इससे पहले सबसे बड़ी साइबर चोरी साल 2022 में हुई थी. इसका आरोप अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया के  हैकर ग्रुप लेजारस पर लगाया था. इस पर रोनिन नेटवर्क से 62.5 करोड़ डॉलर क्रिप्टो करेंसी चोरी का आरोप लगा. 

 

ये भी पढ़ें:

Swiggy Share: स्विगी के निवेशकों को लगी 50000 करोड़ की चपत, आईपीओ प्राइस से भी नीचे फिसला स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Recharge: कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?
कमर कस लें, अगले 3-4 महीनों में महंगे हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज, कितनी कटेगी जेब?
Ethanol: माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
माइलेज घटा और इंजन खराब हुआ तो जिम्मेदारी किसकी? E20 पेट्रोल पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, सरकार पर दागे सवाल
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
10 से 50 रुपये तक महंगी हो सकती है शराब की बोतल, जानें कहां रेट बढ़ाने की चल रही तैयारी
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?
शेयर बाजार में दहाड़ रहा यह स्टॉक, लिस्टिंग के बाद दनादन मार रहा अपर सर्किट; क्या दांव लगाना रहेगा सही?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget