एक्सप्लोरर
सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव
बाजार कारोबारियों ने कहा कि ज्वैलर मैन्यूफैक्चर्रस की मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई. इसके अलावा कमजोर वैश्विक रुख और डॉलर में मजबूती से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग घटी.

नई दिल्लीः कमजोर ग्लोबल रुख के बीच लोकल ज्वैलर्स और रिटेल कारोबारियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 145 रुपये टूटकर 31,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. क्यों आई सोने में गिरावट बाजार कारोबारियों ने कहा कि ज्वैलर मैन्यूफैक्चर्रस की मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई. इसके अलावा कमजोर वैश्विक रुख और डॉलर में मजबूती से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग घटी. ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में आज सोना 0.17 फीसदी के नुकसान से 1265.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता 145-145 रुपये के नुकसान से क्रमश: 31,570 रुपये और 31,420 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया. आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे. चांदी के दाम में नहीं आया कोई बदलाव हालांकि , औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट मांग के बीच चांदी 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर कायम रही. वहीं दूसरी ओर छिटपुट मांग के बीच चांदी हाजिर 41,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रही. साप्ताहिक डिलिवरी के भाव हालांकि 240 रुपये टूटकर 39,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी 0.23 फीसदी के नुकसान से 16.24 डॉलर प्रति औंस रह गई. चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.
और पढ़ें
Source: IOCL





















