एक्सप्लोरर

सोने में ऊंचाई का नया रिकॉर्ड, अब तक के सबसे उच्च स्तर 38,470 रुपये पर पहुंचा, चांदी भी 44,000 के पार

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि छह सालों में पहली बार बुधवार को सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गई. यह साल 2013 के बाद का सबसे उच्च स्तर है.

नई दिल्लीः सोने की कीमतों में आग लगी हुई है और सोना एक बार फिर अपने अब तक के सबसे उंचे स्तर पर जा पहुंचा है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपये के उछाल के साथ 38,000 रुपये के पार हो गया है. सोना आज 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया. कल भी सोना 1113 रुपये की तेजी के साथ अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर जा पहुंचा था.

क्यों आ रहा है सोने में उछाल अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर सोने की ओर झुक रहे हैं. वहीं घरेलू आर्थिक चिंताओं के बढ़ने से भी भारतीय निवेशकों का सोने के प्रति आकर्षण बढ़ा हुआ है.

6 सालों में पहली बार सोना 1500 डॉलर के पार बाजार विश्लेषकों ने कहा कि छह वर्षो में पहली बार बुधवार को सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गई. इस मजबूत वैश्विक रुख का कारण, अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार तनावों की वजह से निवेशकों का सर्राफा बाजार की ओर झुकना है. इसके अलावा घरेलू आर्थिक मंदी के संबंध में चिंताओं को लेकर भी बहुमूल्य धातुओं की मांग में तेजी आई.

जियोजित फाइनेंशल सर्विसेज के (कमोडिटी रिसर्च) विभाग के प्रमुख, हरीश वी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1500 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब है जो साल 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है. आर्थिक परिदृश्य की धुंधलाहट बढ़ने और अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध बढ़ने की स्थिति के बीच दुनिया भर में केन्द्रीय बैंकों द्वारा मौद्रिक नीत में नरमी का रुख अपनाया जा रहा है. पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सर्राफा मांग बढी है.’ वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव मामूली नरमी के साथ 1,497.20 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी का भाव 17.16 डॉलर प्रति औंस था.

दिल्ली के बाजार में सोने का दाम अखिल भारतीय सर्राफा संघ (एआईएसए) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना क्रमश: 550 - 550 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 38,470 रुपये और 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. बुधवार को सोने के भाव में 1,113 रुपये की तेजी आई थी. गिन्नी का भाव भी 700 रुपये बढ़कर 28,500 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गया.

कैसा रहा चांदी का कारोबार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने के कारण चांदी भी 630 रुपये के उछाल के साथ 44,000 रुपये के ऊपर 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गयी. चांदी तैयार 630 रुपये बढ़कर 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी का भाव 745 रुपये बढ़कर 43,730 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. चांदी के सिक्कों की अच्छी मांग रही और इसका भाव 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 87,000 रुपये और बिकवाल 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने में बिक रहा गोल्ड? जानें 24 से लेकर 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट
आज कितने में बिक रहा गोल्ड? जानें 24 से लेकर 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट
UAE में भारतीय ने जीती 240 करोड़ की लॉटरी, अब कैसी हो गई जिंदगी? खुद बताया
UAE में भारतीय ने जीती 240 करोड़ की लॉटरी, अब कैसी हो गई जिंदगी? खुद बताया
40,000 टन डीजल से लबालब भरा टैंकर, रूसी डीजल की पहली खेप अमेरिका रवाना
40,000 टन डीजल से लबालब भरा टैंकर, रूसी डीजल की पहली खेप अमेरिका रवाना
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget