एक्सप्लोरर

Gold Silver Prices: सोने-चांदी के दामों में उछाल, सोना 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Today: सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है. शादियों का सीजन ,अक्षय तृतीया त्योहार के चलते सोने की मांग में तेजी है

Gold Silver Prices: शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी गई. 24 कैरेट सोने का रेट 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर चुका है. वहीं चांदी के दामों में तेजी देखी गई और ये 70,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर चला गया. 

सोने के दामों में उछाल
देश के अलग-अलग शहरों में सोने का भाव 220 रुपये चढ़कर 54,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया. गुरुवार को सोना 53,840 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि 22 कैरेट सोने का रेट 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. 22 कैरेट सोने का रेट 49,550 रुपये पर ट्रेड कर रहा. दक्षिण भारत के कई शहरों में सोना 54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है. 

चांदी भी महंगी 
चांदी के रेट में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. आज के कारोबार में चांदी का भाव 700 रुपये प्रति किलो चढ़कर 70,000 रुपये प्रति किलो तक चला गया. पिछले सत्र में चांदी का रेट 69,300 रुपये किलो  था. 

क्यों बढ़ रहे रेट 
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है तो अक्षय तृतीया के त्योहारों के चलते सोने की मांग में तेजी है जिसके चलते सोने के दामों में तेजी देखी जा रही है. कमरतोड़ महंगाई के मद्देनजर भी लोग सोने में निवेश को सुरक्षित मानते हुए उसमें निवेश कर रहे हैंय तो रूस यूक्रेन का कारण भी सोने की मांग बढ़ी है जिसके चलते दामों में तेजी है.  

चेक करें अपने शहर का रेट
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. 

चेक कर लें सोना असली है या नकली
सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Elon Musk: ट्विटर के शेयरधारक सऊदी प्रिंस ने एलन मस्क के ऑफर को ठुकराया, जानिए मस्क ने जवाब में क्या कहा

Tax On Petrol Diesel: क्या आम आदमी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाएगी केंद्र सरकार?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget