एक्सप्लोरर

Gold Price: आसमान पर पहुंची सोने की कीमतें, क्या है इसका डोनाल्ड ट्रंप कनेक्शन

Gold Today Price: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है. उनकी नीतियों और फैसलों से निवेशकों के बीच अस्थिरता बढ़ी है.

Gold Today Price: बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली. 23 जनवरी गुरुवार को तो सोना ऑल टाइम हाई रहा. इस दिन 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,900 रुपये थी. हालांकि, इस हफ्ते की शुरुआत में यानी सोमवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 82,580 रुपये है. चलिए, जानते हैं कि क्या सोने की अचानक बढ़ रही कीमतों का कनेक्शन अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है.

डोनाल्ड ट्रंप का सोना कनेक्शन

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है. उनकी नीतियों और फैसलों से निवेशकों के बीच अस्थिरता बढ़ी है. 20 जनवरी को ट्रंप की शपथ के बाद भारत में सोने की कीमतें 81,273 रुपए प्रति दस ग्राम से बढ़कर 82,900 रुपए तक पहुंच चुकी हैं. इसका मतलब है कि केवल एक सप्ताह में 1692 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

सोना सबसे सेफ

ट्रंप प्रशासन के टैरिफ और प्रतिबंधों ने वैश्विक बाजार में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ाया है. अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा पर टैरिफ लगाने के फैसले और अन्य व्यापार नीतियों ने निवेशकों को 'सेफ हैवन' यानी सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर आकर्षित किया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, फेडरल रिजर्व की आगामी पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है, जिससे बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में गिरावट आ सकती है. इन कारकों के चलते सोने की मांग और कीमतों में और तेजी की संभावना है.

इंटरनेशनल मार्केट में भी बढ़ी सोने की कीमत

20 जनवरी से 26 जनवरी तक डॉलर इंडेक्स में 1.53 फीसदी की गिरावट हुई है. यह 109.35 से घटकर 107.67 के स्तर पर आ गया है. इसी दौरान, न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में सोने की कीमतें 2,748.70 डॉलर से बढ़कर 2,799.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं, जो 1.85 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है.

पिछले 70 दिनों में सोने की कीमतों में लगभग 5,800 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. 15 नवंबर को सोना 75,813 रुपए प्रति दस ग्राम पर था, जो 25 जनवरी को 82,900 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप प्रशासन की नीतियां और फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Budget 2025 Expectations: डिफेंस सेक्टर को मिल सकता है बूस्ट, बजट में वित्त मंत्री कर सकती हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget