एक्सप्लोरर

जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?

Gold Price: ईरान-इजरायल के बीच जंग को लेकर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोना सस्ता हुआ है. आमतौर पर संकट के समय में सोना महंगा हो जाता है, लेकिन इस बार खेल पलट गया.

Gold Price: एक तरफ Middle East में जंग छिड़ी है ईरान तेल के दाम 200 डॉलर तक ले जाने की धमकी दे रहा है और दूसरी तरफ सोने के दाम गिर रहे हैं अब यह सुनने में अजीब लगता है लेकिन यही हो रहा है. आइए समझे कि माजरा क्या है? और क्या यह वक्त सोना खरीदने का सही मौका है?

जंग होती है तो सोना महंगा होता है तो फिर इस बार सस्ता क्यों?

आमतौर पर जब दुनिया में तनाव बढ़ता है तो लोग सोने में पैसा लगाते हैं. सोने को 'safe haven' यानी सुरक्षित ठिकाना माना जाता है लेकिन इस बार खेल पलट गया.

ईरान की जंग से तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गए. इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ने का डर है. जब महंगाई बढ़ती है तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी Fed ब्याज दरें नहीं घटाता और जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं तो डॉलर मजबूत होता है.

Goldman Sachs ने भी साफ कह दिया है कि अब Fed सितंबर से पहले ब्याज दर नहीं घटाएगा और अब इसी खबर ने सोने को नीचे खींच लिया.

भारत में कितना सस्ता हुआ?

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 16,347 रुपये प्रति ग्राम है.

MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स आज ₹283 गिरकर 1,61,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया 

चांदी भी ₹1,991 टूटकर 2,66,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई है यह पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद एक छोटी सी राहत मिली है.

पर सवाल ये है कि क्या अभी खरीदें? 

देखिए जंग लंबी खिंची तो सोना फिर उछलेगा ! Strait of Hormuz बंद हुआ तो तेल और महंगाई दोनों बेकाबू होंगे सोने की मांग फिर बढ़ेगी और अब साथ ही शादी का सीजन नजदीक है घरेलू मांग बढ़ेगी. जैसे रुपया कमजोर हो रहा है विदेश में सोना सस्ता हो भी जाए तो भारत में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

 एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत डॉलर और ब्याज दर की कहानी फिलहाल सोने के लिए रुकावट है भले ही जमीन पर जंग जारी हो मतलब जंग का फायदा सोने को तभी मिलेगा जब डॉलर कमजोर हो.

Experts का कहना है कि खरीदने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खरीदें - अगर आप लंबे समय के लिए निवेश कर रहे हैं तो यह गिरावट एक अच्छा मौका है. लेकिन अगर short-term में मुनाफा चाहते हैं तो शुक्रवार का PCE डेटा और अगले हफ्ते के Fed संकेत देखकर फैसला करें. 

ये भी पढ़ें:

भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget