एक्सप्लोरर

नए ऐतिहासिक हाई पर सोने के दाम, 800 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 65000 रुपये पर पहुंचा भाव

Gold Prices: फरवरी महीने में सोना औसतन 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा था लेकिन मार्च के पहले हफ्ते में ये 65000 के लेवल पर जा पहुंचा है.

Gold Prices At Record High: इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में जोरदार उछाल के चलते घरेलू बाजार में सोना नए ऐतिहासिक लेवल पर जा पहुंचा है. दिल्ली एनसीआर के सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपये के उछाल के साथ पहली बार 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को छूने में कामयाब रहा है. जबकि इसके पहले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर क्लोज हुआ था. 

65000 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर सोना 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि दिल्ली के सर्राफा  बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत  65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है और पिछले सत्र के मुकाबले 800 रुपये भाव में तेजी आई है. चांदी की भी चमक बढ़ गई है और चांदी 900 रुपये के उछाल के साथ 74,900 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची है जो पिछले सत्र में  74,000 रुपये प्रति किलो कीमत रही थी. 

ब्याज दरों में कटौती के चलते बढ़े दाम 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स कमोडिटी मार्केट में सोना  2,110 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है जो पिछले ट्रेडिंग सेशन से एक फीसदी ज्यादा है. दरअसल ये कयास लगाया जा रहा है कि अमेरिका का सेंट्रल बैंक आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. पहले मार्च महीने में ही कटौती के संकेत मिले थे लेकिन अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से जून महीने में ब्याज दरों में कटौती की अटकलों के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में एमसीएक्स में सोने के दामों में 2,400 रुपये से अधिक की तेजी आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 0.51 फीसदी या 329 रुपये के उछाल के साथ 64,791 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

घरेलू बाजार में दिखा असर 

पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. फरवरी महीने में सोना 62,000 रुपये के करीब औसतन कारोबार कर रहा था. लेकिन मार्च के पहले हफ्ते में अचानक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम बढ़े हैं जिसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें 

बैंक KYC प्रोसेस को करेंगे और सख्त, एक से ज्यादा अकाउंट्स वाले कस्टमर्स का होगा मल्टीलेवल वेरिफिकेशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget