एक्सप्लोरर

Gold All-time High: हर रोज बन रहा है नया रिकॉर्ड, अब पहली बार 72 हजार के पार निकला सोना

Gold Latest Price: सोने की कीमतों में विभिन्न कारणों से लगातार तेजी देखी जा रही है. अभी आ रही शानदार रैली के दम पर लगातार सोने की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंच रही हैं...

निवेशकों की सबसे पसंदीदा व सबसे कीमती धातुओं में एक सोने की कीमतें रोज नया-नया रिकॉर्ड बना रही हैं. सोने का भाव पिछले कुछ दिनों में कई बार नया रिकॉर्ड हाई बना चुका है. शुक्रवार को भी रिकॉर्डों का यह सिलसिला बरकरार रहा, जब सोने की कीमतें पहली बार 72 हजार रुपये के स्तर के पार निकल गईं.

इस ऊंचाई पर पहुंचा सोना

शुक्रवार के कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की कीमतें खुलते ही 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गईं. शुरुआती सेशन में सोना और मजबूत होकर 72,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था. यह इतिहास में पहली बार हुआ है, जब सोने की कीमतों ने 72 हजार रुपये के स्तर को पार किया है.

चांदी भी बिखेर रही है चमक

सोने के साथ-साथ दूसरी प्रमुख कीमती धातु चांदी भी खूब चमक बिखेर रही है. चांदी ने एमसीएक्स पर आज 84 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार किया. सुबह के सेशन में चांदी मजबूत होकर 84,102 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच चुकी थी. यह 3 साल से ज्यादा समय में चांदी का सबसे महंगा भाव है.

विदेशी बाजार में भी बना रिकॉर्ड

सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बना रहा है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट बताती है कि शुक्रवार के कारोबार में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड यानी सोना हाजिर 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 2,386.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. इससे पहले कारोबार के दौरान कीमतें 2,389.29 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर तक पहुंच गई थीं. वहीं दूसरी ओर यूएस गोल्ड फ्यूचर (सोना वायदा) 1.3 फीसदी चढ़कर 2,403.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

इस स्तर तक पहुंच सकता है सोना

इससे पहले पिछले सप्ताह सोना पहली बार घरेलू बाजार में 70 हजार रुपये के पार निकला था. उसके बाद के सेशंस में इसकी कीमतें कई बार नए-नए उच्च स्तर पर पहुंची हैं. सोने की कीमतों में आ रही तेजी की मुख्य वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों को माना जा रहा है. इसके चलते बोफा-एमएल ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 3000 डॉलर के स्तर को भी पार कर जाने का अनुमान जाहिर किया है.

ये भी पढ़ें: इस भारतीय बिजनेसमैन ने बेटे को 18वें बर्थडे पर गिफ्ट में दी 5 करोड़ की सुपर कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget