एक्सप्लोरर

Gold ETF: ऊंची कीमतों पर मुनाफा कूट रहे निवेशक, गोल्ड ईटीएफ में इतने समय बाद आउटफ्लो

Gold ETF Outflow: सोने की कीमतों में बीते दिनों काफी तेजी देखी गई है. अभी भी ये रिकॉर्ड स्तर के पास चल रही हैं. इसके चलते गोल्ड ईटीएफ में मुनाफावसूली देखी जा रही है...

सोने की ऊंची कीमतों का असर अब गोल्ड ईटीएफ पर भी दिख रहा है. निवेशक अभी ऊंचे स्तर पर चल रहीं सोने की कीमतों का फायदा उठाकर मुनाफा कूटने का प्रयास कर रहे हैं. इसके चलते गोल्ड ईटीएफ में लंबे अंतराल के बाद पहली बार आउटफ्लो देखने को मिला है.

अप्रैल महीने में इतनी शुद्ध निकासी

पीटीआई की एक रिपोर्ट में म्यूचुअल फंडों के संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि पिछले महीने गोल्ड ईटीएफ यानी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड से 396 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई. यह मार्च 2023 के बाद पहला ऐसा मौका है, जब गोल्ड ईटीएफ में आउटफ्लो देखा गया है. यानी साल भर से ज्यादा समय के बाद गोल्ड ईटीएफ के निवेशकों ने निकासी की है.

मार्च 2024 में आया था इतना निवेश

इससे एक महीने पहले मार्च 2024 में गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने 373 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था. गोल्ड ईटीएफ में अप्रैल 2024 से पहले आखिरी बार पिछले साल मार्च महीने में आउटफ्लो दिखा था. उस समय निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 266 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी.

गोल्ड फंडों की बढ़ गई प्रबंधित संपत्ति

हालांकि इस आउटफ्लो के बाद भी गोल्ड फंडों की कुल प्रबंधित संपत्ति (एसेट अंडर मैनेजमेंट) में बढ़ोतरी हुई है. अप्रैल के अंत में गोल्ड फंडों के द्वारा प्रबंधित की जा रही कुल संपत्ति का आंकड़ा 32 हजार 789 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह एक महीने पहले यानी मार्च 2024 के अंत में प्रबंधित कुल संपत्ति के 31 हजार 224 करोड़ रुपये की तुलना में 5 फीसदी ज्यादा है.

इतनी है अभी सोने की कीमतें

सोना इन दिनों काफी चढ़ा हुआ है. शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 455 रुपये यानी 0.64 फीसदी की तेजी आई थी और यह 72 हजार रुपये के पार निकल गई थी. शुक्रवार को सोना 72,094 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा था. इससे पहले अप्रैल महीने के दौरान सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया था और पहली बार एमसीएक्स पर भाव 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें: वैश्विक तेजी के बाद भी 2 फीसदी गिरा बाजार, चुनाव से पहले सामने आया ये डर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Petrol- Diesel Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget