एक्सप्लोरर

Market Outlook: वैश्विक तेजी के बाद भी 2 फीसदी गिरा बाजार, चुनाव से पहले सामने आया ये डर!

Share Market This Week: बीते सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू बाजार भारी गिरावट का संकेत हुआ था. आइए जानते हैं कि आगे बाजार उबरने वाला है या दबाव बना रह सकता है...

घरेलू शेयर बाजार के ऊपर लोकसभा चुनाव 2024 का असर साफ दिखने लगा है. शुक्रवार 10 मई को समाप्त हुए बीते सप्ताह के दौरान जब ग्लोबल मार्केट में अच्छी-खासी तेजी आई, घरेलू शेयर बाजार को काफी उथल-पुथल का सामना करना पड़ा और अंतत: भारी नुकसान के साथ सप्ताह समाप्त हुआ.

इस स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार

बीते सप्ताह का अंतिम दिन बाजार के लिए कुछ राहत लेकर आया. शुक्रवार 10 मई को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 260.30 अंक (0.36 फीसदी) की तेजी के साथ 72,664.47 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक शुक्रवार के कारोबार में करीब 100 अंकों की बढ़त लेने में कामयाब हुआ. यह इंडेक्स 97.70 अंक (0.44 फीसदी) मजबूत होकर 22,055.20 अंक पर बंद हुआ.

सप्ताह में आई इतनी गिरावट

हालांकि ओवरऑल सप्ताह काफी बुरा साबित हुआ. पूरे सप्ताह के हिसाब से बीएसई सेंसेक्स में 1,213.68 अंकों यानी 1.64 फीसदी की भारी-भरकम गिरावट आई. इसी तरह निफ्टी 50 में सप्ताह के दौरान 420.65 अंकों (1.87 फीसदी) की बड़ी गिरावट आई. घरेलू बाजार की यह गिरावट इस कारण हैरान करने वाली है, क्योंकि पूरे सप्ताह के दौरान वैश्विक बाजारों में तेजी देखी गई. सप्ताह के दौरान वैश्विक बाजारों में करीब 2 फीसदी की तेजी आई.

2 सप्ताह की तेजी पर लगा ब्रेक

इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में लगातार 2 सप्ताह से तेजी देखी जा रही थी. 3 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 147.99 अंक (0.20 फीसदी) और निफ्टी में 55.9 अंक (0.24 फीसदी) की तेजी आई थी.

इस कारण आई गिरावट

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डाइरेक्ट वैश्विक तेजी के बीच घरेलू बाजार के गिरने के लिए चुनावी माहौल को जिम्मेदार मानती है. उसने एक रिसर्च नोट में बताया कि बाजार चुनाव के परिणाम को लेकर निश्चित नहीं हो पा रहा है. इससे बाजार में नर्वसनेस पैदा हो रही है. यही कारण है कि चुनावी मौसम में प्रमुख घरेलू सूचकांक कंसोलिडेट हो रहे हैं.

अभी और आ सकती है गिरावट

सोमवार 13 मई से शुरू हो रहे सप्ताह को लेकर आईसीआईसीआई डाइरेक्ट का मानना है कि बाजार में अभी और कंसोलिडेशन दिख सकता है. निफ्टी 50 इंडेक्स सप्ताह के दौरान 21,700 से 22,400 अंक के रेंज में रह सकता है. पिछले 4 चुनावों के दौरान घरेलू बाजार 6 फीसदी तक करेक्ट होता आया है. इस बार अभी बाजार में लगभग 4 फीसदी का करेक्शन दिखा है. ऐसे में बाजार कुछ और करेक्ट हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: लाइसेंस कैंसिल होने का रिस्क, फेल हुए सैंपल तो बढ़ जाएंगी मसाला कंपनियों की मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget