एक्सप्लोरर

गोल्ड ETF में निवेश 16 महीने के उच्च स्तर पर, अगस्त में रिकॉर्ड 73 फीसदी इंवेस्टमेंट से बनी बात

Gold ETF: गोल्ड ईटीएफ में निवेश इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि अमेरिका में लगातार ब्याज दरें बढ़ने से डॉलर के लिए रिस्क बढ़ा है और निवेशक गोल्ड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं.

Gold ETF: गोल्ड ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में अगस्त में 1,028 करोड़ रुपये का निवेश आया है, जो इसका 16 महीने का उच्च स्तर बन गया है. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक इसके साथ ही इस श्रेणी में सालाना आधार पर फ्लो 1,400 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. इससे पहले अप्रैल, 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से इस कैटेगरी में 1,100 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था जो पिछले साल भी किसी महीने में सबसे ज्यादा गोल्ड ईटीएफ का निवेश था. अप्रैल, 2022 के बाद से अगस्त, 2023 में गोल्ड ईटीएफ में सबसे अधिक मासिक फ्लो देखा गया है.

क्या बनी है वजह

अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रहने के बीच अगस्त में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 1,028 करोड़ रुपये पर आ चुका है जो 16 महीने का रिकॉर्ड उच्च स्तर है. अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने से आर्थिक विकास दर की रफ्तार पर असर देखा गया है जिसके असर से गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया है. गोल्ड ईटीएफ में निवेश इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि अमेरिका में लगातार ब्याज दरें बढ़ने से डॉलर के लिए रिस्क बढ़ा है और निवेशक गोल्ड की तरफ आकर्षित हो रहे हैं.

फोलियो की संख्या भी बढ़ी

अगस्त में 2023 में गोल्ड ईटीएफ में फ्लो के अलावा इसके ऐसेट बेस और निवेशक खातों (फोलियो) की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है. आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड ईटीएफ में अगस्त में 1028 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट देखा गया. इससे पहले जुलाई में इसमें 456 करोड़ रुपये का निवेश मिला था.

गोल्ड ईटीएफ में लगातार तीन तिमाहियों से हो रहा था विड्रॉल

इससे पहले, गोल्ड ईटीएफ में लगातार तीन तिमाहियों की बिकवाली के बाद अप्रैल-जून की अवधि के दौरान 298 करोड़ रुपये का निवेश देखा गया था. मार्च तिमाही में इस कैटेगरी से 1243 करोड़ रुपये, दिसंबर तिमाही में 320 करोड़ रुपये और सितंबर तिमाही में 165 करोड़ रुपये का विड्रॉल देखा गया है.

ये भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi: मुकेश अंबानी के घर पधारे गणपति बप्पा, पूरी फैमिली ने लिया गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली
8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget