एक्सप्लोरर

India Gold Demand: गोल्ड खरीदने से बच रहे लोग! अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग में 7 फीसदी की गिरावट

Gold Demand India: भारत में वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में गोल्ड की मांग में कमी देखने को मिली है. जानते है इस मांग में कमी के पीछे क्या कारण है.

Gold Demand in India: भारत में गोल्ड की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़त के बाद से घरेलू मार्केट में इसकी डिमांड में गिरावट दर्ज (Gold Demand Decreased in India) की गई है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल-जून की तिमाही (India Gold Demand in Q2) के बीच देश में सोने की मांग में 7 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और यह घटकर 158.1 टन ही रह गई है. वहीं देश में सोने के आयात की बात की जाए तो इस साल की दूसरी तिमाही में सोने के आयात में 16 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है यह बढ़कर 209 टन तक पहुंच गई है. सोने के आयात में बढ़त के पीछे इसका भंडारण एक मुख्य वजह है. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक देश है.

सोना खरीदने से हिचक रहे लोग!

WGC के अनुसार वित्त वर्ष 2023 की पहले छह महीने में देश में गोल्ड की डिमांड 271 टन के करीब रहने की संभावना है. वहीं पूरे साल में यह डिमांड 650 से 750 टन के करीब रहने का अनुमान जताया गया है. डब्ल्यूजीसी इंडिया के रिजनल सीईओ सोमसुंदरम ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2023 में घरेलू बाजार में सोने के दाम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में आम ग्राहक सोना खरीदने से बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ वक्त के लिए सोना रिकॉर्ड 64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था. इस कारण डिमांड में कमी देखने को मिली है. इसके साथ ही सरकार की टैक्स पॉलिसी के कारण भी गोल्ड की मांग पर असर देखने को मिला है. इसके साथ ही 2,000 रुपये को चलन से बाहर करने के फैसले का असर भी पड़ा है.

डिमांड में आई 7 फीसदी की कमी

भारत में वित्त वर्ष 2023 में अप्रैल से लेकर जून 2023 तक की तिमाही में सोने की मांग में कुल 7 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में यह पिछले साल के मुकाबले 170.7 टन से घटकर 158.1 टन ही रह गई है. मांग के कमी के बाद भी सोने की खरीदी की कुल वैल्यू में बढ़त दर्ज की गई है. पिछले साल की तिमाही में घरेलू बाजार में 79,270 करोड़ रुपये के गहने बिके थे जो अब बढ़कर 82,530 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं. इसके अलावा गोल्ड ज्वैलरी की इस दौरान मांग में 8 फीसदी की कमी दर्ज की गई है और यह पिछले साल 140.3 टन के मुकाबले केवल 140.3 टन ही रह गई है.

18 कैरेट गोल्ड की बढ़ रही मांग

सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी के कारण सोने की शुद्धता पर भी इसका असर देखने को मिला है. इस रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि लोग 18 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आमतौर पर गहने 22 कैरेट गोल्ड में बनवाए जाते हैं, लेकिन सोने के दाम में इजाफे के कारण 18 कैरेट गोल्ड की मांग मार्केट में बढ़ गई है. ज्वैलरी के साथ-साथ सोने के सिक्कों की मांग में भी 3 फीसदी की कमी देखी गई है और यह पिछले साल के 30.4 टन के मुकाबले 29.5 टन ही रह गया है.

ये भी पढ़ें-

Pakistan Petrol Price: पाकिस्‍तान में हाहाकार! पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर लगी आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget