एक्सप्लोरर

Pakistan Petrol Price: पाकिस्‍तान में हाहाकार! पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर लगी आग

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान में एक बार फिर महंगाई का बम फूटा है. मंगलवार को शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 19 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Petrol Diesel Price Hike in Pakistan: पहले से ही महंगाई से जूझ रही पाकिस्तान की जनता पर वहां की सरकार ने और बोझ बढ़ा दिया है. देश में बढ़ती महंगाई के बीच वित्त मंत्री इशाक डार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price in Pakistan) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. पड़ोसी मुल्क में सरकार ने पेट्रोल के दाम में 19.95 रुपये का इजाफा किया है जिसके बाद यह 272.95 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं डीजल की कीमत में 19.90 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 273.40 प्रति लीटर तक पहुंच गई है. नई दरें 1 अगस्त 2023 से लागू हो चुकी हैं.

'राष्ट्रीय हित' में लिया गया फैसला- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों का ऐलान करते हुए कहा कि शरीफ सरकार ने यह फैसला 'राष्ट्रीय हित' को देखते हुए लिया है. सोमवार को रिव्यू मीटिंग के बाद सरकार ने मंगलवार को इसका ऐलान किया. गौरतलब है कि सोमवार को ही सरकार इसका ऐलान करने वाली थी, लेकिन बढ़ी कीमत को देखते हुए पेट्रोल पंर पर लगने वाली भीड़ से बचाव के लिए इसका ऐलान 1 अगस्त 2023 को किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने दाम को कम करने की कोशिश की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमत के कारण यह फैसला लेना पड़ा है.

IMF की शर्तों से हैं बंधे

वित्त मंत्री ने अपनी सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि हमने पेट्रोल-डीजल के दाम में कम बढ़ोतरी की कोशिश की था, लेकिन यह सभी जानते हैं कि हम अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के नियमों से बंधे हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी एग्रीमेंट इमरान खान की सरकार के दौरान ही हुए हैं. ऐसे में हमें आईएफएफ की शर्तों का पालन करना जरूरी है.

एलपीजी के भी बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल के अलावा पाकिस्तान में एलपीजी के दाम में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. अगस्त की शुरुआत के साथ एलपीजी के दाम में 17.5 फीसदी और एलपीजी कंज्यूमर सेल प्राइस में 13.5 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसके बाद यहां 11.8 किलो सिलेंडर 886.30 पाकिस्तानी रुपये और कंज्यूमर प्राइस 2,373.64 रुपये मिल रहा है. एलपीजी की बढ़ी हुई कीमत के कारण आम जनता की घर की रसोई के बजट पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है. ध्यान देने वाली बात ये है कि महंगाई ने पाकिस्तान में आम लोगों की कमर तोड़ रखी है, हालांकि जून 2023 में मुद्रास्फीति दर सात महीने के सबसे निचले स्तर 29.4 फीसदी पर पहुंच गई है. वहीं मई में महंगाई दर 38 फीसदी थी.  

ये भी पढ़ें-

Manufacturing PMI: देश में विनिर्माण की रफ्तार धीमी, लगातार दूसरे महीने मैन्यूफैक्चरिंग PMI में गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget